काली मिर्च घातक बीमारियों से लड़ने में मदद करती है, इसके फायदे चौंका देंगे आपक



पकवानों में उपयोग की जाने वाली काली मिर्च अक्सर घरों के रसोई घरों में पाई जाती है, और इसको हम ज़्यादातर खाने की चीज़ों में इस्तेमाल करते हैं। कालीमिर्च को हम अपने खाने के मसालों में शामिल करते हैं, जिससे हमारे खानों का स्वाद बढ़ जाता है।
लेकिन काली मिर्च का उपयोग केवल खानों में ही नहीं होता है बल्कि इसका इस्तेमाल औषधि के तौर पर भी किया जाता है। काली मिर्च और सफेद काली मिर्च पाउडर दवा बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।
काली मिर्च के फायदों की बात करें तो यह प्राकृति का अनमोल तोहफा है, जिसके अनेक फायदे हैं। इससे छोटी बीमारी के साथ-साथ बड़ी और घातक बीमारियां भी दूर होती हैं।
लोग पेट की परेशान, ब्रोंकाइटिस और जैसी भयानक बीमारी कैंसर के इलाज के लिए काली मिर्च लेते हैं।
कभी-कभी तंत्रिका के दर्द और त्वचा की बीमारी के इलाज के लिए काली मिर्च को सीधे त्वचा पर लगाया जाता है। काली मिर्च और सफेद मिर्च भी दर्द को दूर करने के लिए इस्तेमाल की जाती है।
यह कैसे काम करता है?
काली और सफेद मिर्च जीवाणुओं (सूक्ष्मजीव) से लड़ने में मदद कर सकती है और पेट के पाचन रस के प्रवाह में वृद्धि करती है।

काली मिर्च को इन परिस्थितियों में लिया जा सकता है:

  • वायुमार्ग सूजन (ब्रोंकाइटिस)।
  • मलेरिया और कॉलरा
  • ख़राब पेट
  • श्वसन संबंधी विकार
  • त्वचा संबंधी समस्या
  • रक्त परिसंचरण
  • जोड़ों के दर्द
  • कैंसर
  • दर्द
  • खुजली
  • व अन्य परिस्थितियों में

हालाँकि कैंसर में इसकी भूमिका के बारे में विवादित सबूत हैं। कुछ सबूत बताते हैं कि काली मिर्च कैंसर से सुरक्षा कर सकती है, लेकिन अन्य सबूत बताते हैं कि यह यकृत कैंसर को बढ़ावा दे सकती है। हमें इनकी प्रभावशीलता को लेकर निश्चित होने के लिए और सुबूतों की ज़रूरत है।
बहरहाल कैंसर को छोड़ कर हम यह दूसरी परिस्थितियों में इस्तेमाल की जा सकती है। और इसके लिए हमारे पास बहुत सारे ठोस वैज्ञानिक सुबूत भी हैं, और इसीलिए इसका इस्तेमाल दवाएं बनाने के लिए भी किया जाता है।
जो लोग इसका इस्तेमाल करते हैं वह बताते हैं की इसके इस्तेमाल से उनकी हालत में पहले की तुलना में तेज़ी से सुधार आता है।

Post a Comment

0 Comments