सर्दी-ज़ुखाम खांसी और सर दर्द का प्राकृतिक उपचार


सर्दी-ज़ुखाम या बुखार एक सामान्य बीमारी मानी जाती है, जो अक्सर लोगों को होती रहती है। हालांकि यह एक मामूली सी बीमारी मानी जाती है लेकिन जब यह होती है तो हमें परेशान कर देती है। सर्दी-ज़ुखाम होने पर नाक बहती है, सर दर्द होता है, छींक आती है और कभी-कभी खांसी भी आने लगती है और यह सभी हमारे लिए असुखद और पीड़ादायक होते हैं कभी-कभी यह चिड़चिड़ाहट का कारण भी बन जाते हैं। और इसी प्रकार बुखार होने पर हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिसके कारण हमें ठंडी महसूस होने लगती है। बुखार में हमें बेचैनी, कमज़ोरी, सुस्ती, थकान और उलटी महसूस हो सकती है, इसके अलावा बदन दर्द, खांसी और भूख न लगने की भी समस्या हो सकती है। और जब यह समस्याएं होती हैं, तो हमें केवल आराम करने का मन करता है। इस प्रकार जब भी हमें सर्दी-ज़ुखाम या बुखार होता है तो पीड़ा के कारण हमें अपना काम छोड़ना पड़ता है।
दोस्तों इस बीमारी का कोई समय नहीं होता है यह किन्हीं कारणों से कभी-भी किसी को भी हो सकती है। सर्दी-ज़ुखाम और बुखार के उपचार के लिए बहुत सारी दवाइयां हैं, लेकिन ऐसा ज़रूरी नहीं है कि जब भी आपको सर्दी-ज़ुखाम या बुखार हो तो आपके पास दवाएं मौजूद ही हो।
तो अगर आपके पास दवाएं मौजूद न हों और आपको सर्दी-ज़ुखाम और बुखार के उपचार की तुरंत ज़रूरत हो तो ऐसे में आप क्या करेंगे?
ऐसी स्थिति में आप कोई ऐसा उपाय ढूढेंगे जिससे आपका इलाज हो जाये। और बहुत से लोगों को ज़िद्दी किस्म की सर्दी पकड़ लेती है जो दवाओं से भी जल्दी नहीं जाती।
इसलिए हमें ज़रूरत पड़ती है एक ऐसे उपचार की जो हमेशा उपस्थित हो और साथ ही उपयोगी और प्रभावी भी हो।
तो हम आपको एक ऐसे ही घरेलु उपाय के बारे में बताएँगे, जो सर्दी-ज़ुखाम और बुखार को ख़त्म करता है और बहुत प्रभावी साबित होता है।
अगर आपको काफी दिनों से या अचानक से सर्दी-ज़ुखाम या बुखार हो गया हो तो आप इसको प्राकृतिक उपचार द्वारा ठीक कर सकते हैं।

इसके लिए ज़रूरत होती है:

  • शहद
  • काली मिर्च
  • गर्म पानी
आपको सबसे पहले 4-5 काली मिर्च लेनी है, उनको पीसना है। उसके बाद उसको 2 चम्मच शहद में मिलाना होगा, उसके बाद उसको गर्म पानी में मिलाकर सुबह-शाम पीने से सर्दी ज़ुखाम और बुखार जैसी बीमारियां दूर हो जाएँगी।
काली मिर्च के कई फायदे हैं यह मलेरिया में भी काफी प्रभावी होता है साथ ही पेट की समस्या को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
काली मिर्च जीवाणुओं से लड़ने में मदद करती है साथ ही वायुमार्ग की सूजन को ख़त्म करती है। इसी प्रकार शहद श्वसन संक्रमण को दूर करती है, और खासी से राहत दिलाती है।
इस प्रकार इनका मिश्रण बना कर गर्म पानी के साथ पीने से सर्दी-ज़ुखाम और बुखार जैसी समस्या दूर हो जाएगी। यह बिलकुल आज़माया हुआ कार्यकारी और उपयोगी प्राकृतिक घरेलु उपचार है। इसलिए अगर आप सर्दी-ज़ुखाम और बुखार से परेशान हो गए हों तो इस उपचार को ज़रूर आज़माएँ।

Post a Comment

0 Comments