अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनको हस्तमैथुन की आदत लग गई है, और जब तक वह उसको कर न लें सुकून नहीं मिलता है। मेडिकल साइंस के अनुसार हस्तमैथुन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है, लेकिन एक सीमा के अंदर। कोई चीज़ अगर हद से ज़्यादा होने लगती है तो वह अपने आप ही हानिकारक बन जाती है। उसी प्रकार हस्तमैथुन जब हम एक हद में करते हैं तब तक ही सही रहता है, अगर हम हद से ज़्यादा करने लग जायेंगे तो इससे हमारे स्वास्थ्य को भारी नुक्सान उठाना पड़ सकता है।
हम इन नुकसानों की चर्चा न करते हुए आपको यह बताएँगे कि अगर आपको इसकी लत लग गई है तो आप उससे किस तरह छुटकारा पा सकते हैं।
हस्तमैथुन यौन उत्तेजना के होने के कारण किया जाता है। यौन उत्तेजना के कई कारण हो सकते हैं लेकिन आज के समय में जो मुख्य माना जाता है वह है पॉर्न वीडियो। हस्तमैथुन की लत के शिकार अधिकतर वही व्यक्ति होते हैं, जो अश्लील वीडियो देखते हैं। सबसे पहले इस प्रकार के अश्लील वीडियो व्यक्ति को अपना शिकार बनाते हैं। एक बार जब कोई व्यक्ति पॉर्न वीडियो देखता है तो ऐसी संभावनाएं कम होती हैं कि उसको फिर से देखने की इच्छा न हो। इस प्रकार अगर कोई व्यक्ति बार-बार पॉर्न देखने की इच्छा करने लगे तो उसको धीरे-धीरे वह अपनी आदत बना लेता है। जब एक बार उसको इसकी आदत लग जाती है, तो फिर वह इसको अपनी इच्छा नहीं ज़रूरत समझने लगता है।
और जब उसको पॉर्न देखने की लत जाती है तो वह अपनी यौन उत्तेजना को शांत करने के लिए हस्तमैथुन का रास्ता चुनता है। और जितना ज़्यादा उसके पॉर्न देखने का स्तर बढ़ता जाता है, उतना ही ज़्यादा उसके हस्तमैथुन की मात्रा बढ़ती जाती है। और इस तरह वह इसका बिलकुल आदी हो जाता है। इससे उसको कई प्रकार की मानसिक और शारीरिक समस्याएं आ सकती हैं, जो केवल वही महसूस कर सकता है।
और एक बार जब कोई इस आदत को पकड़ता है, तो इसको छोड़ पाना काफी मुश्किल होता है। जिनको इसकी लत लगी होती है वह खुद परेशान होते हैं कि किस प्रकार से वह अपनी इस खराब आदत से पीछा छुड़ाएं।
तो हम इसी के ऊपर चर्चा करेंगे कि अगर कोई व्यक्ति हस्तमैथुन की आदत पकड़ ले तो उससे वह छुटकारा कैसे पा सकता है?
जो लोग सच में इससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं और वह कोशिश करते हैं उनके लिए इस आदत से निजात पाना कोई मुश्किल काम नहीं है। लेकिन जो लोग केवल सोचते हैं कि किसी प्रकार से उनकी यह लत छूट जाये और वह इसके लिए कोई कोशिश नहीं करते हैं, तो वह कभी इस आदत से छुटकारा नहीं पा सकते हैं।
यह तरीके केवल उन्हीं लोगों पर काम करेंगे जो हस्तमैथुन से छुटकारा पाने के लिए कोशिश करते हैं।
अकेले रहने से बचें: हमेशा कोशिश करें आप कभी अकेले न रहें, आपके साथ कोई न कोई होना चाहिए। क्यूंकि अकेले रहने से यह संभावना दुगुनी जाती है कि आपके दिमाग़ का रुझान पॉर्न की तरफ चला जाए। क्यूंकि इस प्रकार की चीज़ें लोग अकेले में ही देखना पसंद करते हैं, और ऐसे में जब भी अकेले होंगे तो आपके विचार तुरंत पॉर्न की तरफ जाएंगे।
खुद को व्यस्त रखें: ऐसा कहा जाता है कि 'खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है' जब भी आप अपने कामों से खाली होते हैं तब ही आपके मन में इस तरह के विचार आते हैं। अगर इंसान कभी खाली न रहे तो मेरा मानना है कि वह संभोग करना भी भूल जायेगा। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि अपने आप को व्यस्त रखा जाए, ताकि हमारे दिमाग़ में ग़लत चीज़ों के विचार ही न आ पाएं।
समाज से जुड़े रहें: खाली समय में आप अपने दोस्तों या जान पहचान वालों से मिलते रहें। साथ ही अपने परिवार वालों के साथ भी समय गुज़ारें। इससे आपका डिप्रेशन लेवल कम होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर भी जा सकते हैं और खाली समय में कोशिश करें कि आप उनके साथ समय बिताएं और बातें करें।
व्यायाम: व्यायाम न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है, बल्कि हमारे मानसकि रोगों को भी दूर करता है। इसलिए अगर आप व्यायाम करते हैं तो हस्तमैथुन की लत के कारण जो आपकी व्यग्रता, और आपका डिप्रेशन बढ़ा है वह कम हो जाएगा। इससे आपके मन को शान्ति भी मिलेगी और आपके शारीरिक स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचेगा।
अपने शरीर का ख्याल रखें: स्वस्थ आहार और व्यायाम आपके शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक है। जो लोग हस्तमैथुन को रोकना चाहते हैं उनको अपने शरीर का ख़याल रखना चाहिए, क्यूंकि यह चीज़ प्रेरणा देती है कि हस्तमैथुन नहीं करना चाहिए क्यूंकि उससे हमारा शरीर प्रभावित होता है। इस तरह अगर कोई व्यक्ति अपने शरीर की फ़िक्र करता है तो वह इन सब चीज़ों से दूर रहने की कोशिश करता है।
अगर इन सब के बावजूद भी आप हस्तमैथुन से छुटकारा नहीं पा रहे हैं तो आपको किसी थेरेपिस्ट से मिलना चाहिए और अपनी पूरी समस्या उसको बतानी चाहिए ताकि वह इस मामले में आपकी सहायता कर सके। इन सब के साथ आप धैर्य रखें आपकी समस्या ख़त्म हो जाएगी लेकिन उसमें थोड़ा समय लगेगा। क्यूंकि किसी भी प्रकार की आदत अचानक से नहीं लगती है। ठीक उसी प्रकार कोई भी आदत अचानक से नहीं नियंत्रित की जा सकती है बल्कि उसमें काफी समय लग सकता है।

0 Comments