हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा के लोग हमेशा एक ही रोना रोते हैं कि पिछले 60 सालों से कांग्रेस ने सिर्फ देश को लूटने का काम किया है। और पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने कुछ भी नहीं किया कभी महंगाई को लेकर सवाल भाजपा पर उठता है तो दोष कांग्रेस को दिया जाता है कि यह पिछले 60 सालों का नतीजा है कभी बढती बेरोजगारी को लेकर सवाल उठता है तो उसका जिम्मेदार कांग्रेस को ठहराया जाता लगभग हर कमी और गलतियों का जिम्मा कांग्रेस के कंधे पर जाता है। यह कहकर अपनी गलतियों पर मिट्टी डाल दी जाती है कि देश में हो रही तमाम परेशानियों का मुख्य कारण कांग्रेस है जिसने देश को लूट कर कंगाल कर दिया है और देश को अच्छी हालत में लाने के लिए हमें समय लगेगा। यह बातें केवल जनता को मूर्ख बनाने के लिए की जाती हैं लेकिन कुछ लोग सब जानते बूझते हुए भी भाजपा के गलत कामों और गलत नीतियों और फैसलों को सही साबित करने पर अड़ जातें हैं उनको लगता है कि भाजपा का विरोध करना हिन्दू के विरोध करने जैसा है उनको ऐसा लगता है कि कहीं हिन्दूओं का विरोध ना हो जाए इसलिए भाजपा के गलत को भी सही कहते हैं और गलत कहने वालों को गालियाँ बकते हैं। जबकि नोट बंदी के फैसले को तो न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी गलत ठहराया था।
आज़ादी के समय क्या थी देश की हालत
जब कांग्रेस को देश की बागडोर हाथ में दी गई थी तो देश पिछले 300 साल से गुलामी का दंश झेल चुका था और अंग्रेजों ने इस देश को लूटकर कांग्रेस के हाथों दिया था। जब देश 1947 में आज़ाद हुआ तो इस देश में निर्माण के नाम पर एक सूई तक नहीं बनाई जाती थी देश राजा-रजवाड़ों के झगड़े झेल रहा था। देश में बस गिने चुने गांव थे जहां बिजली उपलब्ध थी। पूरे राजस्थान में मात्र 20 महलों में फोन हुआ करता था किसी गांव में नल नहीं थे और पूरे देश में केवल 10 बांध थे। सेना की हालत भी ऐसी थी कि सीमा पर गिने चुने सैनिक थे और बस 4 विमान और 20 टैंक थे। देश की सीमाओं का हाल यह था कि वो चारों दिशाओं से असुरक्षित और खुली थी।
क्या किया है कांग्रेस ने पिछले 60 सालों में
देश का सरकारी खजाना खाली था और ऐसी बुरी हालत में कांग्रेस ने देश की सत्ता अपने हाथ संभाली जिस 60 सालों का रोना मोदी जी रोते रहते हैं उन 60 सालों में कांग्रेस ने हिन्दुस्तान में विश्व की सबसे ताकतवर सैन्य शक्ति तैयार की। हजारों विमान लाखों टैंक और लाखों फैक्ट्रियां तथा लाखों गांवों तक बिजली पहुंचाई। हजारों बांध बनाए हजारों किलोमीटर के सड़क निर्माण कराए और परमाणु बम बनाऐ ताकि देश दुश्मनों को मुँह तोड़ जवाब दे सकें। पिछले 60 सालों देश ने चमत्कारिक रूप से तरक्की की है और भूतपूर्व प्रधानमंत्रियों ने कई इतिहास रच डाले।
इन्हीं 60 सालों में हुए विकास की बदौलत आज भारत एशिया की दूसरी सबसे बड़ी शक्ति है।
और क्या क्या हुआ इन 60 सालों में
इन्हीं 60 सालों में भारत दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान बना चुका था। भारत में भाखड़ा और रिहंद जैसे बांध बन चुके थे देश भामा न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर का उद्घाटन कर चुका था। देश में तारापुर परमाणु बिजलीघर शुरू हो चुका था। देश में कई दर्जन AIIMS, IIT, IIMS और सैकड़ों विश्वविद्यालय खुल चुके थे। कई सालों पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों को लाहौर के अन्दर घुसकर मारा था और लाहौर पर कब्जा कर लिया था। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पुर्तगाल से जीत कर गोवा को भारत में मिला चुके थे। नेहरू जी ने ISRO (Indian Space Research Organisation) की शुरुआत कर दी थी। भारत में श्वेत क्रांति की शुरुआत हो चुकी थी। देश में उद्योगों का जाल बिछ चुका था। इन्दिरा जी पाकिस्तान के दो टुकड़े कर चुकीं थीं, पाकिस्तान एक लाख सैनिकों और कमांडरों के साथ भारत के आगे आत्मसमर्पण कर चुके थे। अमेरिका को खुली चुनौती मिल चुकी थी। तब भारत में बैंकों का राष्ट्रीयकरण हो चुका था। इन्दिरा जी ने सिक्किम को देश में जोड़ लिया था। देश अनाज के बारे में आत्म निर्भर हो गया था। भारत हवाई जहाज़ और हेलीकॉप्टर बनाने लगा था। राजीव गांधी जी ने देश के घर-घर में टीवी पहुंचा दिया था। देश में सुपर कम्प्यूटर, टेलीविजन और सूचना क्रांति (Information Technology) पूरे भारत में स्थापित हो चुकी थी। जब मोदी जी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे तब तक भारत सर्वाधिक विदेशी मुद्रा के कोष वाले प्रथम 10 राष्ट्रों में शामिल हो चुका था इनके अलावा चन्द्र यान, मंगल मिशन, GSL, मेट्रो, मोनोरेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे न्यूक्लियर पनडुब्बी ढ़ेरों मिसाइल पृथ्वी अग्नि नाग आदि दर्जनों परमाणु संयंत्र चेतक हेलीकॉप्टर मिग, तेजस ड्रोन अर्जुन टैंक धनुष तोप मिसाइल युक्त विमान आईएनएस विक्रांत विमान वाहक पोत आदि सब दश हासिल कर चुका था। यह उपलब्धियां देश ने मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के पहले हासिल कर लीं थीं और मोदी जी अबतक उन सालों का रोना रो रहे हैं।





0 Comments