ऐसी पांच फिल्में जो बॉक्स ऑफिस के लिए आपदा साबित हुईं

बॉलीवुड में ऐसी कई बार ऐसी फिल्में आती हैं जो दर्शकों को खूब भाती है और खूब प्रशंसा बटोरती हैं। कभी कभी तो ऐसी फिल्में भी आती हैं जो दर्शकों के दिलों को इतना छू जाती हैं कि इतिहास बन जाती हैं। कभी-कभी तो बड़े सुपर स्टार के नाम पर ही फिल्में अपना नाम बना ले जातीं हैं और कभी फिल्मों की अच्छी कहानी और बेहतरीन अदाकारी एक छोटे कलाकार को स्टार बना देती है। लेकिन कभी-कभी इन सबके होते हुए फिल्म की धारणा ऐसी होती है जो दर्शकों के सर से गुजर जाती है और फिर वह फिल्म चाहे कितने बड़े सुपर स्टार और हाई प्रोफाइल निर्देशक द्वारा फिल्माई गई हो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिरती है और आपदा बन कर रह जाती है। यहां हम बताएँगे ऐसी पांच फिल्मों के बारे में जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिरीं हैं।

5. आग

राम गोपाल वर्मा की फिल्म आग बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है। जिसे बॉलीवुड की सबसे खराब फिल्मों में से एक माना जाता है। यह फिल्म शोले का रिमेक है फिल्म में अमिताभ बच्चन ने गब्बर का रोल किया है और अजय देवगन ने वीरू का। फिल्म की भारी आलोचना हुई और बॉक्स ऑफिस पर आपदा बनकर रह गई।

4. अशोक

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म अशोक को प्रशंसकों और आलोचकों द्वारा भारी आलोचना झेलनी पड़ी। यह फिल्म शाहरुख खान और करीना कपूर जैसे सितारों के साथ तीन घंटे की लम्बी फिल्म है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर एक आपदा साबित हुई।

3. अजूबा

अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म अजूबा बहुत बड़े बजट की फिल्म थी। और अत्यधिक प्रख्यात बॉलीवुड फिल्म थी लेकिन अफसोस दर्शकों पर कोई प्रभाव नहीं डाल सकी। अजूबा में बड़ी रकम के नुकसान हो जाने के कारण शशि कपूर को अपनी फिल्म प्रॉडक्शन कंपनी बंद करना पड़ा।

2. रूप की रानी चोरों का राजा

अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म 'रूप की रानी और चोरों का राजा' अबतक बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की सूची में से एक है। जब फिल्म रिलीज हुई तो उस समय यह सबसे महंगी फिल्म थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस का परिणाम पूरी तरह से उल्टा था।

1. बाम्बे वेलवेट

अभिनेता रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर जैसे कलाकार के साथ बनाई गई यह फिल्म जिसे अनुराग कश्यप जैसे हाई प्रोफाइल निर्देशक ने फिल्माया है। आलोचकों ने अच्छी समीक्षा की थी लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को पूरी तरह खारिज कर दिया। यह माना जाता है कि इस फिल्म का कुल बजट 125 करोड़ रुपये का था और फिल्म 100 करोड़ आसपास की कमाई करते करते दम तोड़ दिया। यह बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है और इसे आसानी से आपदा कहा जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments