नोकिया ला रहा है अबतक का अपना सबसे बेहतरीन फोन

नोकिया ने मोबाइल फोन की दुनिया में फिर से वापसी करने का मूड बना लिया है। नोकिया कभी फोन्स का बादशाह हुआ करता था लेकिन जब से एंड्रॉयड फोन मार्केट में आए हैं तब से नोकिया की हालत खराब हो गई है और धीरे धीरे नोकिया की लोकप्रियता खत्म हो गई। नोकिया ने दोबारा बाज़ार में अपना खोया हुआ नाम और पहचान बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से विंडोज फोन बाजार में पेश किए लेकिन यूजर्स को यह फोन्स नहीं भाया इसलिए लोगों ने फिर से इसको नकार दिया जिसके कारण नोकिया को फिर से नाकामी का सामना करना पड़ा। इसलिए नोकिया ने दूसरे फोन्स को मात देने के लिए अपने एंड्रॉयड फोन्स लांच करने शुरू कर दिए हैं। इस साल नोकिया ने कई फोन्स लांच किए हैं लेकिन अभी तक कुछ खास मार्केट में कर नहीं पाएं हैं। इसलिए अब नोकिया ने मन बना लिया सभी फोन्स को टक्कर देने का इसीलिए नोकिया ला रहा अबतक अपना सबसे दमदार फोन जिसके आगे सभी फोन्स फीके पड़ सकतें हैं।इस फोन का नाम है Nokia 8 इस फोन को अगले महीने यानी सितंबर में लांच किया जाएगा। आइए जान लेते हैं इसके खास फीचर्स को।

फीचर्स एंव विवरण

  • डिस्प्ले: आईपीएस एलसीडी कैपेसिटीव टचस्क्रीन। साइज 5.3 इंच, रेजोल्यूशन 1440x2560 पिक्सल्स कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ।
  • प्लेटफार्म: एंड्रॉयड 7.1.1
  • प्रोसेसर्स: चिपसेट क्वालकॉम MSM8998, सीपीयू ओक्टा-कोर (4x2.5 Ghz एवं 4x1.8 Ghz kyro), जीपीयू एडरेनो 540
  • मेमोरी: कार्ड स्लॉट माइक्रो एसडी 256 जीबी तक, आंतरिक 64 जीबी, रैम 4 जीबी
  • कैमरा: प्राथमिक डुअल 13 मेगापिक्सल, माध्यमिक 13 मेगापिक्सल
  • बैटरी: ना हटाने योग्य li-ion 3090 mAh
  • नेटवर्क तकनीक: जीएसएम/एचएसपीए/एलटीई
  • रंग: टेम्पर्ड ब्लू, पॉलिश्ड ब्लू, स्टील, पॉलिश्ड कॉपर
इस फोन की कीमत लगभग 45904 रुपए हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments