जापानी मोबाइल निर्माता कंपनी सोनी जितनी नामवर है उतनी लोकप्रिय भी और लोकप्रियता का मुख्य कारण मोबाइल की खुबसूरती बेहतरीन परफॉर्मेंस और दमदार फीचर्स है जो यूजर्स के दिलों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ता। सोनी एक नामवर कंपनी होने के साथ साथ बड़ा और ऊंचा ब्रांड भी है और बड़े ब्रांड होने के साथ ही महंगा भी है। और इसके महंगे होने की वजह इसकी बेहतरीन क्वालिटी जबरदस्त फंक्शन और दमदार फीचर्स हैं। लेकिन सवाल अब यह पैदा होता है कि महंगा मोबाइल हर आम आदमी कैसे ले सकता है? लेकिन ऐसा मुमकिन है सोनी दे रहा है कम बजट में जबरदस्त मोबाइल जिसका आनंद हर कोई ले सकता है। आपको बता दें कि सोनी ने Sony Experia L1 को जून 2017 में लांच किया था जिसकी कीमत लगभग 9899 रुपये रखी गई जिसको आप अॉनलाइन या अॉफलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं।
यह हैं इसके खास फीचर्स
- मेमोरी: माइक्रो एसडी 256 जीबी तक, आंतरिक 16 जीबी तक।
- रैम: 2 जीबी
- कैमरा: प्राथमिक 13 मेगापिक्सल, माध्यमिक 5 मेगापिक्सल।
- प्लेटफॉर्म: अॉपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 7.0 नूगा।
- प्रोसेसर: चिपसेट मिडियाटेक MT6737T, सीपीयू क्वाड-कोर 1.45 गीगाहर्ट्ज कॉर्टेक्स-ए53, जीपीयू Mali-T270MP2
- बैटरी: ना हटाने योग्य 2620 mAh
- नेटवर्क तकनीक: जीएसएम/एचएसपी/एलटीई।
- डिस्प्ले: आईपीएस एलसीडी कैपेसिटीव टचस्क्रीन, 16M कलर्स
- रेजोल्यूशन: 720x1280 पिक्सल्स
- मल्टीटच: 4 उंगलियों तक, स्क्रैच-प्रतिरोधी ग्लास के साथ
यह मोबाइल 3 रंगों में उपलब्ध है काले, सफेद, और गुलाबी।

0 Comments