बिहार के भागलपुर शहर में स्थित कहलगांव से बड़ी खबर आ रही है। इस खबर से सरकार ने सरकार की निंद उड़ा दी है। दरअसल भागलपुर के कहलगांव के बांध का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल बुधवार को उद्घाटन करने वाले थे लेकिन बांध आज मंगलवार को ही टूट गया बांध के टूटने से खेत से लेकर शहर पानी पानी हो गया है। इस घटना से सरकार की चरमराई व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस घटना के बाद प्रशासनिक विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि इस मामले में जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने कहा है कि इससे परियोजना में नये निर्माण को कोई क्षति नहीं पहुंची है। दुसरी ओर इसे लेकर बांध का उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि भागलपुर के कहलगांव में सिंचाई योजना के अंतर्गत बटेश्वरस्थान गंगा पंप नहर परियोजना सरकारी स्तर पर बन कर तैयार हो गया था। इस योजना में 389.31 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस बांध के उद्घाटन की पूरी तैयारी सरकारी स्तर पर हो गई थी। औस 24 घंटे बाद इसका उद्घाटन होना था। और यह उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले थे।
इस कार्यक्रम में अन्य मंत्रियों के साथ जल संसाधन मंत्री ललन सिंह भी पहुंचने वाले थे लेकिन यह बांध उद्घाटन के पहले मंगलवार को ही टूट गया अभी हाल ही में आई बाढ़ से लोगों को पानी के कारण बहुत परेशानियां झेलनी पड़ी थी कि अचानक इस बांध के टूटने से इन इलाकों में फिर से पानी भर गया है।


0 Comments