महिला ने लगाया ऐसा आरोप कि युवक को देना पड़ा एक रुपया जुर्माना

कभी-कभी न्याय में देरी न्याय से वंचित होना नहीं होता है। और ठाणे कोर्ट ने इसको साबित कर दिया है। अदालत ने एक महिला की शिकायत पर फैसला सुनाया जो सुनने में थोड़ा अजीब है। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे' छम्मक छल्लो' कहा था। शिकायत 9 जनवरी 2009 में की गई थी फैसले को पारित करते हुए एक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को महिला को निष्पीड़न करने के जुर्म में एक रुपये का जुर्माना लगाया और साधारण कारावास की सजा सुनाई।
रिपोर्ट के अनुसार महिला अपने पति के साथ वॉकिंग करके वापस आ रही थी कि एक कचरे के डब्बे से ठोकर लगी, यह डब्बा एक लड़के ने सीढ़ि पर रखा था। कचरे के गिरने के बाद आरोपी गुस्सा हो गया और दंपति पर चिल्लाने लगा, इसके अलावा उसने उस महिला को 'छम्मक छल्लो' बोल दिया। महिला को यह शब्द अपमानजनक लगा उसने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाही लेकिन पुलिस के इन्कार करने के बाद वह कोर्ट पहुंची।
लगभग 8 वर्षों के बाद मजिस्ट्रेट आरटी इंगले ने महिला के केस को सही ठहराते हुए कहा कि आरोपी ने अपराध किया है। इस मामले में अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 509 के तहत आरोपित कर दिया। सजा को पारित करते हुए, मजिस्ट्रेट ने कहा 'यह एक हिन्दी शब्द है इसके लिए अंग्रेज़ी में कोई शब्द नहीं है इस शब्द को भारतीय समाज में इसका उपयोग करके समझना है। आमतौर पर यह शब्द एक महिला का अपमान करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह शब्द प्रशंसा के लिए नहीं है यह शब्द किसी भी महिला के गुस्से और क्रोध का कारण बनता है'।
अदालत का यह फैसला सभी छम्मक छल्लो गीत प्रेमियों के लिए एक चेतावनी के रूप में माना जाता सकता है। आपको बता दें कि ऐसा ही गाना शाहरुख खान की फिल्म रा-वन में भी था जो काफी प्रचलित हुआ था। और इसको लोकप्रिय गायक एकॉन ने गाया था।

Post a Comment

0 Comments