मशहूर वकील और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भारत की गिरती जीडीपी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। आपको बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी एक वकील होने के साथ साथ बेहतरीन अर्थशास्त्री भी हैं और इसके लिए उनको पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। हाल ही में सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था बहुत ही बुरे दौर से गुजर रही है। और अगर तुरंत कोई प्रयास नहीं किया गया तो यह शीघ्र ही ध्वस्त हो जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार स्वामी ने दावा किया है कि डेढ़ साल पहले उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक 16 पेज का पत्र लिखकर अर्थव्यवस्था के संकट के बारे में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा है कि मैंने मोदी जी को चेताया था कि अगर जल्दी से कोई प्रभावशाली कदम नहीं उठाया गया तो हमें गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा, बैंक दीवालिया हो जाएंगे, कारखाने बंद हो जाएंगे और लाखों करोड़ों लोग बेरोजगार होकर सड़क पर आ जाएंगे।
यह कोई पहली बार नहीं है जब सरकार को अर्थव्यवस्था के संकट को लेकर चेतावनी दी गयी हो बल्कि इससे पहले भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और मानेजाने अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह ने नोटबंदी के तुरंत बाद मोदी सरकार के इस फैसले के दुष्परिणामों के प्रति चेतावनी दी थी और कहा था कि अगर इस फैसले को तुरंत वापस नहीं लिया गया तो जीडीपी को भारी नुकसान होगा। और बाद में उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई जो सबने देखी।

0 Comments