अमेरिकी राज्य टेक्सास में हार्वी तुफान के कारण भारी तबाही मची जिसमें बहुत से लोगों तुफान में अपना घर खो दिया। भारी तबाही मचाने वाले इस तुफान ने लोगों की जिन्दगी को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। लोगों को मुसीबत में पड़ते देख यहां के मुसलमानों ने सुरक्षा और बचाव के लिए बड़ा कदम उठाया है। तुफान से प्रभावित लोगों के लिए मुसलमानों ने अपनी मस्जिदों के दरवाजे खोल दिए हैं। जहां उनके भोजन और अन्य सुविधाओं का भी ख्याल रखा जा रहा है। डोनाल्ड ट्रम्प के सत्ता में आने के बाद से मुसलमानों के खिलाफ नफरत में वृद्धि होने के बावजूद, मुसलमानों ने मस्जिदों के दरवाजे तुफान में बेघर होने वाले लोगों के लिए खोल दिये हैं।
तुफान से प्रभावित लोगों का रखा जा रहा है पूरा ख्याल
मस्जिदों में शरण लेने वाले लोगों को बिना उनका धर्म पूछे भोजन और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं। मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ने मुसलमानों और मस्जिदों का नाम लिए बिना राहत कार्यों में जुटे लोगों का आभार व्यक्त किया है।
ट्रम्प ने एक बयान में कहा है कि तुफान के कारण कई जानें गईं, कितने लोग बेघर हुए, लाखों घर तबाह हो गए, और करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ। टेक्सास और लुईसुयाना में हुई तबाही का दुख पूरे देश को है।
वाशिंग्टन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मस्जिदों में बड़ी संख्या में बेघर होने वाले लोगों को शरण दी जा रही है। और उनके भोजन का भी प्रबंध किया जा रहा है। इस संदर्भ में ट्रम्प ने कहा है कि सभी अमेरिकी चाहे वह किसी भी धर्म का हो किसी भी जाति का हो आगे आएं और हार्वी तुफान से प्रभावित लोगों की मदद करें।
मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करना इस्लाम के धार्मिक विश्वास का भाग है
इस्लामी केन्द्र के प्रमुख एम जे खान का कहना है कि ' मदद के लिए किसी राजनीति की जरूरत नहीं, मदद के लिए आपको किसी बहस या डिबेट की भी जरूरत नहीं है। बल्कि यह हमारे धार्मिक विश्वासों और इंसान होने की भावना का ही भाग है'। मेरा मानना है कि ईश्वर ने इसलिए इंसान को पैदा किया है, हमें चाहिए कि हम एक दूसरे की मदद करें।
ऐसी जगह पर शरण पाकर खुद को भाग्यशाली मानती हूं
मस्जिद में शरण लेने वाली एक गैर मुस्लिम महिला का कहना है कि' मुसलमान हमारे समाज के दुसरे लोगों की तरह हैं, वे दूसरे लोगों का ख्याल रखने वाले और मोहब्बत करने वाले लोग हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि मुझे शरण लेने के लिए ऐसी जगह मिली'।




0 Comments