क्या आईफोन जरूरत से ज्यादा महंगा है, क्या कोई एंड्रॉयड फोन आईफोन को दे सकता है टक्कर?

आज के समय में हर कोई स्मार्टफ़ोन का शौकीन है। और पूरी दुनिया में इस्तेमाल किये जाने वाले फोन्स में से करीब 75% स्मार्टफ़ोन हैं जिसमें कुछ लोग एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं तो कुछ आईफोन और अन्य फोन। आईफोन भले ही एंड्रॉयड फोन की तुलना में कम यूज किया जाता हो लेकिन सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली मोबाइल निर्माता कंपनी एप्पल ही है। आईफोन कम इसलिए इस्तेमाल होतें हैं क्योंकि यह बहुत महंगे होते हैं इसलिए हर कोई इसे नहीं खरीद पाता और दूसरे वजह यह भी हो सकती है कि आईफोन केवल एप्पल कंपनी ही बनाती है जो साल एक या दो फोन लॉन्च करती है। जबकि एंड्रॉयड फोन बनाने वाली बहुत सारी कंपनियां हैं जो साल सैकड़ों फोन लॉन्च करती हैं। और यूजर के पास विकल्प भी होता है कि वह अपने हिसाब का फोन ले सके जबकि आईफोन में कोई विकल्प नहीं है। लेकिन फिर भी लोगों में सबसे ज्यादा दिवानगी आईफोन को लेकर है। हर कोई अपने हाथ में आईफोन देखना चाहता है आईफोन के चक्कर में किडनी तक बेची जा चुकी है।

आईफोन इतना महंगा क्यों?

अब सवाल यह उठता है कि आखिर आईफोन इतना महंगा क्यों है कि इसको खरीदने के लिए किडनी तक बेचनी पड़ जाती है? आम आदमी आईफोन केवल इस कारण नहीं खरीद सकता है क्योंकि वह इतना महंगा है कि उसके बजट में नहीं आ सकता। इसीलिए लोग आईफोन जरूरत से ज्यादा महंगा मानते हैं क्योंकि वह हर आदमी के हाथ में नहीं आ सकता। ऐसा कहना कुछ हद तक ही सही होगा कि आईफोन जरूरत से ज्यादा महंगा है क्योंकि आईफोन कंपनी कम फोन पर भारी मुनाफा कमाती है। लेकिन एक हिसाब से देखा जाए तो आईफोन के दाम सही भी हैं। क्योंकि उसमें जितने फीचर्स जोड़े जाते हैं वह सब कंपनी की खुद की खोज होती है वह कहीं से चुराती नहीं है। फीचर्स से लेकर मोबाइल की डिजाइन, सॉफ्टवेयर कॉमपोनेन्ट्स, सब कंपनी खुद बनाती है ओप्टिमाइज़ेशन, किस चीज़ की कितनी जरुरत है यह सारी चीजें कंपनी खुद सेट करती है इसमें भारी खर्च बढ़ता है जिसके कारण हमें मोबाइल बहुत महंगा लगता है। जबकि एंड्रॉयड फोन कंपनियां साफ्टवेयर खुद नहीं बनातीं बल्कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम गूगल द्वारा निकाला गया है। और मोबाइल की डिजाइन और उनका निर्माण भी कंपनी नहीं करती बल्कि अलग अलग निर्माता कंपनी उनका निर्माण करती हैं। इन कारणों से एंड्रॉयड फोन कम कीमत में मिल जाते हैं।

क्या कोई कम कीमत वाला एंड्रॉयड फोन आईफोन को दे सकता है टक्कर?

कम कीमत में बजट स्मार्टफ़ोन तो बाजार में बहुत सारे उपलब्ध हैं लेकिन यह नहीं कह सकते हैं कि वह आईफोन को टक्कर दे सकते हैं। अलबत्ता गूगल के नेक्सस फोन्स आईफोन को टक्कर देने के काबिल हैं लेकिन इनके दाम भी आईफोन की तरह ही हैं। लेकिन अगर मध्यम कीमत में आईफोन को टक्कर देने वाले फोन की बात की जाए तो Sony Xperia XA1 सबसे अच्छा विकल्प है इसमें आपको ओक्टा-कोर का बेहतरीन प्रोसेसर मिलता है और एंड्रॉयड का सबसे नया वर्जन 8.0 ओरियो मिलता है। अगर सॉफ्टवेयर की बात करें सोनी नया वर्जन देने में पीछे नहीं है। इश फोन में आपको 3 जीबी रैम और 32 जीबी इन्टरनल मेमोरी मिलती है। बैक कैमरा 23 मेगापिक्सल है और फ्रंट 8 मेगापिक्सल है। एक लिहाज से हम यह कह सकते हैं कि यह फोन आईफोन को टक्कर दे सकता है।

Post a Comment

0 Comments