क्या एप्पल भारत में 'मेक इन इण्डिया' अभियान के माध्यम से ज्यादा बिक्री करेगा?

आईफोन का दिवाना तो हर कोई है लेकिन आईफोन खरीद पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसकी वजह यह है कि आईफोन इतने महंगे होते हैं कि हर आम आदमी के बजट में नहीं आ सकते। आईफोन के फीचर्स और डिजाइन लोगों को अपना दिवाना बना देती है। जैसा कि हम जानते हैं कि आईफोन ने इस साल अपने दो आकर्षक फोन बाजार में उतारें हैं जो अभी से काफी चर्चा में हैं। और यह दोनों फोन भारत में 'मेक इन इण्डिया' अभियान के माध्यम से लॉन्च किए गए हैं।

क्या यह फोन भारत में इस साल ज्यादा बिक सकते हैं?

मेक इन इण्डिया अभियान के माध्यम से लॉन्च होने वाले इन दोनों फोन्स के बारे में ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह भारत में इस साल यह भारी मात्रा में फोन बिक्री कर सकते हैं। ऐसी आशंका शायद केवल इस कारण थी कि यह फोन इण्डिया में बनने के कारण सस्ते होंगे। हालांकि इनकी कीमत में कोई खास कमी नहीं आई है। लेकिन यह कह सकते हैं मेक इन इण्डिया से पहले यह फोन भारत में अमेरिका से भी ज्यादा कीमत में बेचे जाते थे। इसलिए हम यह कह सकते हैं कि मेक इन इण्डिया के कारण यह फोन भारत में अपनी असली कीमत में बिकेंगे। लेकिन यह कह पाना भी मुश्किल होगा कि यह फोन मेक इन इण्डिया अभियान के माध्यम से भारत में ज्यादा बिकेंगे। क्योंकि यह फोन अभी भी हर आम आदमी के बजट में नहीं आ सकता और भारत में बजट फोन ही ज्यादा बिक्री करते हैं।

Post a Comment

0 Comments