एयरटेल ने पेश किया अपना नया धमाकेदार अॉफर जियो समेत अन्य हुए फेल

जब से जियो ने टेलिकॉम की दुनिया में कदम रखा है दूसरी कंपनियों की नींद उड़ा दी है। पहले तो जियो फ्री असीमित डेटा और कॉलिंग देकर यूजर्स को खूब लुभाया। कई महीने फ्री सेवाएं देने के बाद जियो ने इन सेवाओं के लिए अपने उपभोक्ताओं से शुल्क लेने शुरू कर दिये लेकिन फिर भी यह शुल्क सेवाओं के हिसाब से बहुत कम थे। बहुत कम शुल्क में असीमित 4G डेटा देने वाली एकमात्र जियो ही थी इसलिए मोबाइल यूजर्स दूसरी कंपनियों को छोड़कर जियो इस्तेमाल करने लगे। अन्य कंपनियों ने अपना दिवाला निकलते देखा तो नये नये अॉफर पेश करके यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया और अपने यूजर्स को बनाए रखने के लिए शुल्क में कटौती करनी शुरू कर दी। धीरे धीरे लगभग सारी टेलीकॉम कंपनियां जियो को टक्कर देने के लिए मैदान में उतर आईं और डेटा वॉर शुरू हो गया। इनमें एयरटेल कैसे पीछे रह सकता है।

एयरटेल पेश कर रहा है यह बेहतरीन अॉफर

एयरटेल ने जियो एवं अन्य कंपनियों को मात देने के लिए हाल ही में एक नया अॉफर अपने प्रिपेड उपभोक्ताओं को पेश किया है। जिसमें उपभोक्ता 1GB 4G 3G 2G प्रतिदिन डेटा का लाभ उठा सकते हैं। यह अॉफर आपको Rs. 244 रुपए के रिचार्ज में दिया जा रहा है जिसके तहत आपको 70 दिनों के लिए 1GB 4G 3G 2G इन्टरनेट डेटा प्रतिदिन के हिसाब मिलेगा और साथ ही असीमित लोकल एवं एसटीडी एयरटेल से एयरटेल पर कॉल मिलेगी। इसके अलावा 198 के रिचार्ज पर आपको असीमित लोकल एसटीडी कॉल एवं 1GB 4G 3G 2G मिलेगा। इसके अलावा 399 के रिचार्ज पर जियो की तरह असीमित लोकल+एसटीडी कॉल और 1GB इन्टरनेट डेटा 4G 3G 2G मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments