प्राकृतिक रूप से चीन में पाई जाने वाली Da-Hong Pao चाय दुनिया की सबसे महंगी चाय मानी जाती है। Da-Hong Pao का शाब्दिक अर्थ है बड़े लाल रंग का लबादा Da-Hong Pao चाय वुई ओलॉन्ग चाय की एक किस्म है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इन्हें मिंग राजवंश द्वारा संरक्षित किया गया है। और इसमें बहुत से औषधीय गुण भी हैं।
इस चाय को चीनी सरकार द्वारा बहुत अच्छी तरह से अनुरक्षित एवं पोषित किया गया है। और इसको राष्ट्रीय खजाने के रूप में माना जाता है और गणमान्य व्यक्तियों को राष्ट्रीय उपहार के रूप में पेश की जाती है। यह चाय मुश्किल से बिक्री के लिए उपलब्ध होती है, और जब यह बिकती है तो इसकी कीमत 1,2,000,00 डॉलर प्रति किलोग्राम तक चढ़ सकती है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह दुनिया की सबसे महंगी चाय है।



0 Comments