शोधकर्ताओं को ताम्र युग की सबसे पुरानी इटेलियन शराब का एक बड़ा सा घड़ा प्रमाण के रूप में मिला है। जो यह इंगित करता है कि उस क्षेत्र में शराब बनाने की प्रक्रिया प्रारंभिक चौथी सहस्त्राब्दी में शुरू हो गई थी।
परम्परागत रूप से, यह माना जाता है कि शराब उत्पादन इटली में मध्य कांस्य युग (1300-1100) ईसापूर्व में विकसित हुआ था। पाए गए प्राचीन घड़े पर किये गये रसायनिक विश्लेषण से शराब का होना साबित हुआ है। अमेरिका के तामपा में साउथ फ्लोरिडा युनिवर्सिटी के लेखक डेविड तनासी की अगुवाई में किये गये अध्ययन में उन मिट्टी के बर्तनों के अवशेषों का रसायनिक विश्लेषण किया गया, जो दक्षिण-पश्चिम तट पर स्थित एग्रीजेंटो में मोन्टे क्रोनियो के कॉपर एज साइट पर पाया गया था।
टीम ने निर्धारित किया की अवशेष टारेटिक एसिड शामिल है, और यह सोडियम नमक है जो की अंगूरों और शराब बनाने की प्रक्रिया में स्वभाविक रूप से होता है। शोधकर्ता अब यह निर्धारित करने की कोशिश कर रहे हैं कि यह शराब सफेद थी या लाल।

0 Comments