क्यों भारत में लोग इन स्व-घोषित गुरू व गुरू माँ का पालन करते हैं?

दुनिया जिस तेजी से विकास की ओर बढ़ रही है उतनी ही तेजी से भारत में भक्ति बढ़ती जा रही है। अब यह भक्ति किसी बाबा की भी हो सकती है या किसी राजनेता की भी। और यह भक्ति ही भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। भारत में बुद्धिहीन लोगों की कमी नहीं है और इन्हीं बुद्धिहीन लोगों को सहारा लेकर ढोंगी और पाखंड बाबा और गुरू बन जाते हैं। और जो अक्लमंद लोग होते हैं वह इन बाबाओं, गुरुओं और राजनेताओं के बारे में कुछ बोल नहीं सकते। क्योंकि कुछ बोल देने से भक्तों के विश्वास को ठेस पहुंचेगी और फिर वह हिंसा पर उतर आएंगे। जैसा अभी हाल ही में बाबा राम रहीम सिंह के मामले में देखा गया है। जबकि बाबा राम रहीम सिंह की ऐश व अय्याशी वाली जिन्दगी किसी भक्त से छुपी नहीं थी। लेकिन यह सब जानते हुए भी भक्तों ने अक्ल पर ऐसा ताला लगा लिया कि कोर्ट के फैसले के विरुद्ध खड़े हो गए। यही अंधभक्ति भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है यही वजह है कि आज दुनिया चांद से मंगल और मंगल से अन्य ग्रहों पर खोज में व्यस्त है। दुनिया भर में नए नए अविष्कारों की होड़ लगी हुई है। आए दिन दुनिया नई नई खोज कर रही है। नए नए परमाणु परीक्षण किए जा रहे हैं। और वही भारत में लोग गाय, गोबर, लव जिहाद, तीन तलाक, मंदिर, मस्जिद में उलझे हुए हैं।

अंधभक्ति भारत को ले जा रही है पीछे

इसमें कोई संदेह नहीं है कि भक्ति के चक्कर में भारत दूसरे देशों से पिछड़ गया है। जहां दूसरे देशों में लोग अन्वेषणों में लगे हुए हैं भारत में बाबाओं और राजनेताओं की भक्ति में अपनी बुद्धि बेच चुके हैं। सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक बात तो यह है कि जैसे जैसे समय आगे बढ़ रहा है लोगों की सूझ बूझ में भी वृद्धि हुई है और आज के समय के लोग ऐसी किसी भक्ति में नहीं पड़ते जिससे उनको केवल नुकसान हो। लेकिन न जाने भारत में लोगों के कैसी सोचने समझने की क्षमता है एक बाबा जो फिल्म बनाता है जवान लड़की के साथ नाचता है रोमांस करता है उस बाबा के लाखों भक्त न जाने किस बात के भक्त हैं? एक ऐसा बाबा जिसकी भाषा में भी उसकी अय्याशी झलकती हो उसके लाखों भक्त। ऐसा नहीं है कि उनको अपने बाबाओं की असलियत पता न हो बल्कि यह सब कुछ जानते हुए भी अंधभक्त बने रहते हैं। और इसी में इनको मजा आता है।

बड़े बड़े शिक्षित और जानकार लोगों को ठहराया जाता है गलत

एक बात तो तय है कि जब तक ऐसे बुद्धिहीन लोग भारत में रहेंगे भारत में किसी शिक्षित और जानकार लोगों की नहीं चल सकती है। और न ही यह भारत किसी शिक्षित नेता के नेतृत्व पर चल सकता है। और जब तक भारत को पढ़े लिखे लोगों ने संभाला ऐसे पाखंडियों को पनपने नहीं दिया। लेकिन जैसे जैसे दुनिया आगे बढ़ रही है भारत में पाखंडी फल फूल रहे हैं। और इसका मुख्य कारण है कम अक्ल के लोग जो इनके भक्त बन जाते हैं। और धीरे धीरे एक पाखंडी अरबपति बन कर ऐश की जिन्दगी बिना मेहनत के जीता है। यह भक्त ऐसे होते हैं कि बड़े बड़े नामवर और पढ़े लिखे लोगों तक की नहीं चलने देते और हिंसा या गाली पर उतर आते हैं। ऐसी भक्ति और ऐसे भक्त चाहे किसी राजनेता के हों या किसी बाबा के दोनों ही देश के लिए खतरा हैं इसलिए किसी की भक्ति करना हो तो आंखें खुली रखनी चाहिए और दिमाग सोचने के लिए आजाद होना चाहिए। नहीं तो भक्ति में बाबा या नेता के पाप भी पुण्य लगेंगे।
और इससे सबसे ज्यादा नुकसान और पछतावा भक्तों को ही होगा।

Post a Comment

0 Comments