योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग में जनता दरबार लगाते हैं जहां जनता अपनी परेशानियां लेकर आती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनकी परेशानियों को सुनते हैं। लेकिन कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया है कि जब वह अपनी परेशानियां लेकर योगी जी के दरबार में पहुंची तो पहले तो सुरक्षाकर्मियों ने अन्दर जाने नहीं दिया। लेकिन किसी तरह अंदर पहुंचकर अपनी परेशानी रखी और समाधान की बात की तो उनको जवाब मिला कि' कुछ नहीं होगा जो उखाड़ना हो उखाड़ लो' और गंदी गंदी बातें कहीं गईं। इसके बाद उनको थप्पड़ मारा गया वहीं लाठीचार्ज करके भगा दिया गया। हालांकि उस दिन जनता दरबार में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनता की परेशानियां सुनने बैठे थे।
Uttarpradesh.org

0 Comments