नहीं जानते हैं, तो जान लें इल्लुमिनाति के बारे में



इल्लुमिनाति की स्थापना जर्मनी के दार्शनिक (Philosopher) एडम विशप्त (Adam Weishaupt) ने 1 मई 1776 में की थी।
Adam Weishaupt 
और बाद में इससे कई लोग जुड़ गए जिससे इल्लुमिनाति एक संस्था बन गई। वैसे तो इल्लुमिनाति एक गुप्त समूह था जिसका मुख्य उद्देश्य यह था कि लोगों का धर्म को लेकर अंधविश्वास खत्म किया जाए, और राज्य शक्ति के दुरुपयोग को रोका जाए, और दुनिया को नई दिशा दी जाए। बवारियन इल्लुमिनाति प्रबुद्धता युग के लिए जाना जाता है, क्योंकि उस समय इल्लुमिनाति के लोग बहुत ज्ञानी हुआ करते थे, और उनका काम लोगों को शिक्षा देने का था। जिन लोगों ने बाइबल, गीता या कुरआन पढ़ा होगा उनको यह पता होगा कि शक्तियां दो तरह की होती हैं एक अच्छी शक्ति जिसे भगवान, ईश्वर, अल्लाह या गॉड कहते हैं दूसरी बुरी शक्ति जिससे शैतान कहते हैं। इल्लुमिनाति के लोग चूंकि धर्म, भगवान और अस्पष्टता को नहीं मानते थे, वे केवल स्पष्टता और उन चीजों पर विश्वास करते थे जो स्पष्ट हों या दिखाई दें। ऐसा माना जाता है कि बाद में इल्लुमिनाति के लोगों का एक अलग ही मकसद बन गया, और वह यह कि दुनिया पर राज करना और एक नई दुनिया बनाना। इसीलिए उन्होंने अपने मिशन का नाम ' द न्यू वर्ल्ड' रखा। यह भी माना जाता है कि बहुत जल्दी कामयाबी पाने के लिए लोग इल्लुमिनाति से जुड़ जाते हैं, और वह शैतान (लुसीफर) की पूजा करने लगते हैं, फिर अपनी आत्मा उस शैतान को बेच देते हैं, जिससे वह जिन्दगी में तेज़ी से कामयाबी हासिल करने लग जाते हैं और कुछ ही दिनों में इतने प्रसिद्ध हो जातें हैं कि कामयाबी उनके पैर चूमने लगती है। इल्लुमिनाति अब एकमात्र ऐसा स्रोत और साधन है कि, जिससे व्यक्ति जिंदगी में कुछ ही समय में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इल्लुमिनाति एक गुप्त समाज है जो जमीन के अंदर गुप्त तरीके से अपना काम करता है। इल्लुमिनाति के लोग शैतान की गोपनीय तरीके से पूजा करते हैं और अपनी आत्मा शैतान के हवाले कर देते हैं, जिससे शैतान इनकी मनोकामनाओं को पूरी करता है, और जो लोग यह चाहते हैं वह जल्द ही हासिल कर लेते हैं। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि इल्लुमिनाति ने पूरी दुनिया को नियंत्रित कर रखा है मिडिया, राजनेता, बड़े बड़े अमीर लोग, सेलेब्रिटीज़ सब इनके नियंत्रण में हैं।
ऐसा भी माना जाता है कि कुछ सेलेब्रिटीज़ जो कुछ ही समय में बहुत कामयाबी के सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं, वह भी इल्लुमिनाति से जुड़े हुए हैं यहां तक कि हॉलीवुड और बॉलीवुड कुछ बड़ी बड़ी हस्तियां भी जो बहुत ही जल्दी बहुत ज्यादा मशहूर हो गए हैं। और यह सेलेब्रिटीज़ इल्लुमिनाति के चिन्ह को भी दर्शाते हैं और यह चिन्ह अपने हाथों से बनाते हैं, जिससे यह लोग गुप्त संदेश देते हैं, कि यह लोग इल्लुमिनाति से जुड़े हैं। इन चिन्हों में त्रिकोण, ट्रिपल छह, एक आंख, तारा विशेष हैं।

यह भी पढ़ें!

Post a Comment

0 Comments