मोबाइल फोन कि सुस्त गति से हैं परेशान? ऐसे करें इसका इलाज



ज्यादातर मोबाइल फोन हैंग या सुस्त काम इसलिए करते हैं, या तो फोन की इन्टरनल मेमोरी भर गई होती है, या फोन का प्रोसेसर खराब क्वालिटी का होता है।
कभी कभी हम अपने मोबाइल फोन भारी भारी काम(Heavy Task) करने लग जाते हैं जिसके कारण मोबाइल के प्रोसेसर पर इतना भार पड़ जाता है कि जिसे वह झेल नहीं पाता है, और इसी के चलते मोबाइल फोन अटकने लगते हैं, या सुस्त गति से काम करते हैं। बहरहाल इस परेशानी आपको छुटकारा तभी मिल सकता है। 


2) जब आप अपने फोन की आंतरिक मेमोरी को खाली रखें, और इसके लिए आप अपने मोबाइल फोन में केवल उन्हीं एप को रखें जिनकी आपको जरूरत हो, ज्यादा एप मोबाइल फोन में भर लेने से फोन की इन्टरनल मेमोरी भर जाती है। और ना भी भरे तो भी ज्यादा एप मोबाइल फोन में रखने से मोबाइल फोन की गति को प्रभावित हो सकती है।


2) हैवी टास्क से बचें कभी कभी हम बहुत हैवी किस्म के गेम अपने फोन पर चलाने लगते हैं, या एक साथ कई एप खोल लेते हैं, या एक साथ कई काम करने लगते हैं, जो हमारे फोन की परफॉर्मेंस को बिगाड़ देता है,। इसलिए मोबाइल फोन में हमेशा उन एप और उन गेम को ही प्रयोग करें जो आपके फोन के अनुकूल हों।


बहुत बार ऐसा भी होता है, कि इन सब चीजों से परहेज़ करने पर भी हमारे फोन की गति बहुत धीमी होती है, और हमें एक टास्क से दूसरे टास्क में जाने में काफी समय लगता है। इस समस्या को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। अगर आपका फोन भी धीमी गति से चल रहा हो, और आप सारी तरकीबें लगाकर थक गए हैं, तो यहां आपके लिए एक बहुत ही काम की और बेहतरीन ट्रिक है, जिसके माध्यम से आप अपने फोन की गति को आसानी से बढ़ा सकते हैं।


सबसे पहले आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।

वहाँ से आप नीचे स्क्रॉल करें और सिस्टम सेटिंग से आप डेवलपर आप्शन्स (Developer Options) को चुनें।


डेवलपर आप्शन्स में नीचे आपको ड्राइंग में तीन विकल्प नजर आएंगे (1) Window animation scale (2) Transition animation scale (3) Animator duration scale
इन तीनों को आप अॉफ कर दीजिए। इसके बाद आपका फोन एक टास्क से दूसरे टास्क पर जाने में समय नहीं लेगा। और आपके फोन की गति तेज़ हो जाएगी।


नोट: ध्यान रहे कि डेवलपर आप्शन्स अॉन रहे, और ना रहे तो पहले अॉन कर लें।  


अगर आप पूरी तरह से समझ नहीं पाएं हैं, तो सम्पूर्ण जानकारी के लिए यह विडियो देखें।

यह भी पढ़ें! 
क्या आप भी परेशान हैं अपने मोबाइल फोन की बैटरी से? अपनाएं यह आसान तरीके
शेयर करना ना भूलें। 

Post a Comment

0 Comments