राजस्थान :अलवर शिवा जी पार्क में पांच लोगों की जघन्य हत्या के मामले की उलझी हुई गुत्थी को पुलिस ने कड़ी मेहनतों के बाद सुलझा लिया है। शनिवार की शाम को पुलिस द्वारा किये गये प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि पांच लोगों की हत्या के पीछे मृतक बनवारी लाल शर्मा की पत्नी संतोष शर्मा के अवैध संबंध ही कारण बने हैं। दरअसल संतोष शर्मा के कुछ सालों से कई लोगों के साथ अवैध संबंध थे जिसकी भनक घर वालों को भी हुई तो संतोष के बड़े बेटे ने इसका विरोध और इसमें उसके पिता बनवारी लाल शर्मा ने भी अपने बेटे का साथ दिया। और पिता-पुत्र संतोष को गलत रास्ता छोड़ने के लिए टोकने लगे, इस विरोध के कारण घर में कलह और अशांति का माहौल बन गया। संतोष इन सब से पूरी तरह परेशान हो गई और इसका जिक्र अपने प्रेमी हनुमान चौधरी से की। जिसके बाद दोनों ने इस समस्या के समाधान के लिए एक घिनौनी योजना बनाई जिसके परिणाम पांच लोगों की जघन्य हत्या के रूप में सामने आया। दरअसल संतोष ने उसके संबंधों में बाधा बन रहे पति और पुत्र को रास्ते से हटाने की खतरनाक योजना अपने प्रेमी के साथ मिलकर बनाई।
हत्या से पहले महिला ने खाने में डाली थी नींद की गोलियां
हत्या की योजना महिला और उसके प्रेमी ने तीन महीने पहले बनाई थी और जिसे अंजाम देने के लिए 2 अक्टूबर की शाम को हत्या से पहले महिला संतोष ने अपने पति के खाने में नींद की गोलियां मिला दी जिसे खा कर उसका पति अचेत सोता रहा और सोते हुए बनवारी लाल पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। सो रहे बच्चों की नींद खुलने के बाद पूरा माजरा उनके सामने था इसलिए उनका मुंह बंद रखने के लिए उनको भी मौत के घाट उतारना पड़ा। इन बच्चों में तीन उसके खुद के बेटे थे और एक छोटी बहन का लड़का था। फिलहाल इस हत्याकांड में शामिल सभी मुजरिम पुलिस की गिरफ्त में हैं


0 Comments