मोजाम्बिक: छुट्टियों और अन्य अवसरों को मनाने के लिए बेहद खूबसूरत और सस्ती जगह

जब भी आप छुट्टियाँ मनाने या किसी अन्य खास अवसर पर आप कहीं की सैर करना या यात्रा करना करना चाहते हैं तो आपके दिमाग़ में कई प्रसिद्ध स्थलों के नाम आते होंगे। लेकिन इनमें बहुत सी ऐसी जगहें होती होंगी जो महंगे होने के कारण आपके बजट में नहीं आती होंगी या बजट में आने वाली जगहें उतनी खास नहीं होती होंगी। बहरहाल घूमने की जगहें तो दुनिया में बहुत सी हैं लेकिन ऐसी जगहें जो सस्ती भी हो और खूबसूरत भी ऐसी बहुत कम ही मिलेंगी। ज्यादातर ऐसा ही होता है कि पर्यटन स्थल काफी महंगे होते हैं, इसलिए बहुत से लोग ऐसे स्थलों पर रहना अफोर्ड नहीं कर पाते हैं।

अफ्रीका महाद्वीप में बसा एक बड़ा ही खूबसूरत देश मोजाम्बिक जिसका कुल क्षेत्रफल 8 लाख वर्ग किलोमीटर है और यह अफ्रीका के दक्षिण पूर्व में स्थित है और चारों ओर से किसी न किसी दूसरे देश से घिरा हुआ है। यह देश समुद्री तटों और प्राकृतिक दृश्य वाला देश है यहाँ आपको नीला समंदर और बेहद सुहाना मौसम मिलेगा यहां की ढलती शाम का अलग ही दृश्य होता है। इस देश की खूबसूरती दुनिया भर के पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है।
यहां आपको तरह तरह के ताजे सीफ़ूड भी मिलेंगे। यहां का मौसम मन को लुभाने वाला होता है और यहां आप तरह तरह के प्राकृतिक दृश्यों को भी देख सकते हैं। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहाँ आपको रहने के लिए आवास भी सस्ते में मिल जाएंगे और आप यहां कम पैसों में भी खुद को अमीर महसूस कर सकते हैं। पर्यटन के लिए यह बहुत ही सस्ती और सुंदर जगह है, जो आम पर्यटक के बजट में भी आ सकती है।

Post a Comment

0 Comments