रेड रूम्स क्या है, क्या आप जानते हैं लाल कमरे के बारे में?

डार्क वेब इन्टरनेट की दुनिया का वह काला धब्बा है जहाँ हर तरह के गैरकानूनी काम होतें हैं। ड्रग्स की लेनदेन से लेकर शरीर के अंगों को बेचने और खरीदने जैसे काम होतें हैं। इसके अलावा हजारों अवैध काम जो हम सोच भी नहीं सकते, जैसे चाइल्ड पोर्नोग्राफी लोगों को यातनाएं देने के लिए बोली लगाने जैसे काम भी होते हैं।
डार्क वेब के बारे में अनेकों तथ्य हैं और 'रेड रूम्स' भी उन तथ्यों में से एक है। रेड रूम्स कहने को तो डार्क वेब का एक फोरम है, लेकिन इसके बारे में जानकर आपको बहुत दुख और आश्चर्य भी होगा।

दरअसल 'रेड रूम' या लाल कमरा ऐसा फोरम या वेबसाइट है जहाँ कुछ आतंकवादी संगठन पैसे कमाने के लिए लोगों को एक कमरे में कैद करके तरह तरह की यातनाएं देते हैं जिसको फोरम पर आने वाले लोग देखते हैं, बात यहीं तक सीमित नहीं है इस फोरम पर आने वाले लोग अलग अलग किस्म की यातनाओं के लिए बोली लगाते हैं। यहां उन बच्चों पर भी अत्याचार होते हुए दिखाया जाता है, जिनको कहीं से किडनैप करके लाया गया हो। इन कष्टों और यातनाओं में मारपीट और शरीर को नुकसान पहुंचाने से लेकर शरीर के अंगों काटना भी शामिल है। और इन यातनाओं के लिए फोरम पर आने वाला व्यक्ति बोली लगाता है जिसका भुगतान बिटक्वॉइन से किया जाता है। इस फोरम पर आने के लिए पहले फोरम के एडमिन से सम्पर्क करना पड़ता है, जो फोरम पर ज्वॉइन होने के लिए भुगतान करने को कहेगा इसके बाद इस फोरम में उसको ले लिया जाता है। जहां किसी व्यक्ति को हर तरह की यातनाएं देते हुए दिखाया जाता है। वास्तव में ऐसे दृश्य केवल ऐसे लोग ही देखना पसंद करते हैं जो लोगों को कष्ट और मुसीबत में देख कर खुशी महसूस करते हैं। और ऐसे लोग मानसिक रूप से बीमार होते हैं जिनको किसी मनोचिकित्सक की सख्त जरूरत होती है। सरकारी एजेंसियां ऐसी वेबसाइट और फोरम पर रोक लगाने के लिए बहुत कोशिशें कर रही हैं, लेकिन यह सब ऐसे गुप्त तरीके से होता है कि यह एजेंसियों के गिरफ्त से बाहर है। क्योंकि डार्क वेब पर तभी कोई प्रवेश कर पाएगा जब किसी के पास डार्क वेब की किसी वेबसाइट का लिंक या यूआरएल होगा।

यह भी पढ़ें!
क्या आप जानते हैं डीप वेब और डार्क वेब के बारे में? 

Post a Comment

0 Comments