इसके अलावा एक दूसरा अॉफर भी कंपनी ने दिया है जिसके लिए आपको 499 का रिचार्ज कराना होगा जिसमें आपको 1.5जीबी डेटा और असीमित लोकल/एसटीडी कॉल 84 दिनों के लिए मिलेंगी। बहरहाल यह तो केवल अॉफर हैं जो कंपनी हमें दे रही है, लेकिन इस अॉफर पीछे क्या खेल खेल रही एयरटेल कंपनी यह कम ही लोग जानते हैं। एयरटेल कंपनी अपने पिछले घाटों की भरपाई के लिए ग्राहकों के साथ बहुत बड़ी चाल चल रही है, और अॉफर के बहाने ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। बहुत से लोगों ने शिकायत की है कि एक बार किसी अॉफर के तहत रिचार्ज करवा लेने के बाद नेटवर्क की बुरी दुर्दशा हो जाती है, फिर न तो कहीं कॉल लग सकता है और न ही इन्टरनेट सर्फ किया जा सकता है। बहुत से लोगों ने इल्जाम लगाया है कि एयरटेल अपने अॉफरों द्वारा लोगों को बेवकूफ़ बना रही है और नासमझ ग्राहकों को लूट रही है। क्योंकि जिस कंपनी की सेवाएं शुरू से महंगी रहीं हों अब वह कंपनी कम पैसों में कैसे अपनी महंगी सेवाएं दे सकती है? इसलिए आम ग्राहकों को सावधान रहना चाहिए तभी इस प्रकार के फ्रॉड से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें!
एयरटेल, वोडाफोन जैसी कंपनियों के छली अॉफर से रहें सावधान


0 Comments