इस संत ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठा नेता


हिंदू रक्षा सेवा एवं सनातन धर्म महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने अपनी एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी एक झूठे प्रवचन करने वाले नेता हैं जो चुनावों में किए गए वादों को बाद में भूल जाते हैं और उन्हें पूरा नहीं करते, साथ ही उन्होंने संतो को हिंदू हितों की चिंता करने वालों में सबसे आगे बताया और सेक्यूलर हिंदू नेताओं को हिंदुओं का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। हिंदू हितों की चिंता को लेकर महामंडलेश्वर स्वामी ने योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे बड़ा हिंदू नेता बताया। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा के लिए जान देना या जान लेना दोनों ही पुण्य का काम है।
सोमवार को सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर में एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संत समाज देश की आजादी के बाद से हिंदुओं के हित वाली सरकार बनाने का प्रयास कर रहे थे। अब देश में भाजपा की सरकार बनी तो भी हिंदू हितों की रक्षा नहीं हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झूठे प्रवचन करने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले देश के हिंदुओं से वादा किया था कि हिंदुओं के मान सम्मान की बात की जाएगी। देश में श्वेत क्रांति लाएंगे। अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बनाएंगे। प्रधानमंत्री झूठे आश्वासन देते रहे हैं।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर प्रशंसा की। और कहा कि अगर पिछले विधान सभा चुनाव में योगी चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकलते तो उत्तर प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता। पूरे देश में अगर कोई हिंदूवादी नेता है तो वह केवल योगी आदित्यनाथ हैं। बाबा मनोहरनाथ मंदिर पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी ने हिंदू रक्षा सेना के सदस्य बनाए और महानगर कमेटी का गठन भी किया।

यह भी पढ़ें!अगर ऐसा तो रहा तो अगले 100 सालों में भी विकसित नहीं होगा भारत

Post a Comment

1 Comments