एफिलिएट मार्केटिंग क्या है, एफिलिएट मार्केटिंग करके अॉनलाइन पैसे कैसे कमाएं?


यूं तो अॉनलाइन पैसे कमाने के कई तरीके हैं, लेकिन अगर आप अॉनलाइन अच्छे खासे पैसे कमाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ अलग करना होगा। और इसके लिए आपको एक ऐसा तरीका ढूंढना होगा जिससे आप ज्यादा से ज्यादा पैसे कमा सकें।
इन तरीकों में संबद्ध विपणन कार्यक्रम (Affiliate Marketing Program) एक बेहतरीन स्त्रोत है पैसा कमाने का।
संबद्ध विपणन कार्यक्रम (Affiliate Marketing Program) बाहर देशों में पहले से ही बहुत प्रसिद्ध था, जबकि भारत में कम लोग इसके बारे में जानते थे लेकिन अब धीरे - धीरे लोग इससे परिचित हो रहे हैं।


संबद्ध विपणन कार्यक्रम (Affiliate Marketing Program) क्या है?

कुछ अॉनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स कंपनियों के प्रोडक्ट्स की बिक्री कराने के लिए एफिलिएट प्रोग्राम चलाती हैं और अपने एफिलिएट सदस्यों को एक रेफरल आईडी देती है, यह आईडी एक एचटीएमएल कोड या फिर एक लिंक हो सकता है। अगर एक एफिलिएट मेम्बर इस कोड को अपनी वेबसाइट, ब्लॉग पर लगाता है तो उस प्रोडक्ट से संबंधित एक विज्ञापन आता है जिस प्रोडक्ट को उस सदस्य ने चुना है। या फिर एफिलिएट यूआरएल लिंक अपने सोशल मीडिया पेज या यूट्यूब के विडियोज़ के डिस्क्रिपशन में देता है और जब कोई विजिटर उस विज्ञापन या यूआरएल लिंक के द्वारा प्रोडक्ट को खरीदता है, तो वेबसाइट अपने एफिलिएट सदस्य को प्रोडक्ट की कीमत के अनुसार कुछ प्रतिशत कमीशन देती है। यह कमीशन अलग अलग प्रोडक्ट के हिसाब से अलग अलग प्रतिशत में होती है।


एफिलिएट मार्केटिंग के फायदे

अगर आप एफिलिएट मार्केटिंग प्रोग्राम से जुड़ते हैं तो आप महीने में अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसमें केवल आपको प्रोडक्ट के लिंक बनाना है और फिर उसको कहीं अपनी वेबसाइट, ब्लॉग, सोशल मीडिया पेज या यूट्यूब चैनल के विडियोज़ के डिस्क्रिपशन में डालना है या फिर वह लिंक अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भेजना है, और कोई उस लिंक से प्रोडक्ट को खरीदता है तो आपको अच्छा खासा फायदा हो सकता है।
खरीदारी कौन नहीं करता है, आपको केवल इतना करना है कि अगर कोई कुछ खरीदना चाहता है तो आप उसे अपने रेफरल लिंक द्वारा खरीदने को कहें, इससे आपको अच्छे पैसे मिल सकते हैं।


कैसे शुरू करें

शुरू करने के लिए आपको एक अॉनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के एफिलिएट प्रोग्राम पेज पर जाना होगा, जहां से आप एफिलिएट मार्केटिंग के सदस्य बन सकते हैं। सदस्य बनने के लिए आपको एफिलिएट प्रोग्राम पेज पर फॉर्म मिलेगा जिसे आपको भरना होगा, इस फॉर्म में आपको अपनी कुछ जानकारियां देनी होंगी। उसके बाद आप जिस प्रोडक्ट को चाहें उसका एफिलिएट लिंक बना सकते हैं और उसको कहीं भी लगा सकते हैं जहां से लोग उस लिंक पर क्लिक करके प्रोडक्ट को खरीदें।


क्या क्या होना जरूरी है?

  • अगर आपके पास एक यूट्यूब चैनल है और उस पर अच्छी संख्या में सब्सक्राइबर हैं तो आप अपनी विडियोज़ के डिस्क्रिपशन एफिलिएट लिंक डाल सकते हैं।
  • अगर आपके पास कोई वेबसाइट तो आप एफिलिएट लिंक एचटीएमएल में जनरेट करके अपनी वेबसाइट पर लगा सकते हैं।
  • या फिर आपको पास कोई ब्लॉग है जिस पर बड़ी संख्या में विजिटर्स आते हैं तो वहां भी लगा सकते हैं।
  • अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं जैसे फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम इत्यादि और आपका एक पेज है जिससे ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं तो आप यहाँ पर भी अपना रेफरल लिंक डाल सकते हैं।
  • अगर वॉट्सएप ग्रुप है या कोई मैसेंजर का ग्रुप है तो वहां भी अपना रेफरल लिंक शेयर कर सकते हैं।


अगर आप खुद का एक एफिलिएट एकाउंट बनाना चाहते हैं तो आप इन वेबसाइट को चुन सकते हैं और इस लिंक से आप अपना एकाउंट बना सकते हैं।
Amazon Affiliate

https://affiliate-program.amazon.in



Flipkart Affiliate Program

https://affiliate.flipkart.com



Login - Snapdeal Affiliate Program

https://affiliate.snapdeal.com › login

 इनके अलावा और भी बहुत सी वेबसाइट हैं जहां पर आप एफिलिएट मार्केटिंग के सदस्य बन सकते हैं। अगर आप किसी और वेबसाइट के एफिलिएट प्रोग्राम को चुनना चाहते हैं तो गूगल पर सर्च कर लीजिए। 
यह भी पढ़ें..... 
अमेज़न पर कैसे शुरू करें अपना व्यापार, और कमाएं ढेरों रुपए?

Post a Comment

0 Comments