इस एप से फोटो बेचकर कर सकते हैं बेहतरीन कमाई





क्या आपको फोटो लेना पसंद है? क्या आप अपने फोन या कैमरे से तरह तरह के दृश्यों और वस्तुओं की फोटो लेते हैं?
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो आपका यह शौक आपको कमाई का बेहतर मौका दे सकता है। यद्यपि आपके पास अच्छा कैमरा नहीं है फिर भी आप चाहें तो अपने फोन से फोटोग्राफी करके अच्छी कमाई कर सकते हैं लेकिन फोन के कैमरे की क्वॉलिटी अच्छी होनी चाहिए जिससे फोटो साफ और खूबसूरत दिखे।
ऐसी बहुत सी वेबसाइट इन्टरनेट पर मौजूद हैं जिन पर आप अपने फोटो अपलोड करके उन्हें बेच सकते हैं लेकिन इन वेबसाइट्स पर बहुत सारी शर्तेँ और मांगें होने के कारण हर कोई अपने फोटो मंजूर (अप्रूव) नहीं करा सकता है और बिना मंजूरी (अप्रूवल) के वेबसाइट फोटो को सार्वजनिक नहीं करती जिसके कारण आपकी फोटो बिक नहीं पाती है।
लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम किसी ऐसी वेबसाइट के बारे में बात नहीं करेंगे जिसकी नीतियाँ बहुत सख्त हैं। हम बात कर रहे हैं एक मोबाइल एपलीकेशन की जिस पर आप अपने द्वारा लिये गये फोटो को अपलोड करके बेच सकते हैं। इस एप्लीकेशन का नाम 'Foap' है जो आपको आपके फोन के एप स्टोर (गूगल प्ले स्टोर या आई ट्यून्स) में आसानी से मिल जाएगा।






इस एप में आपको पहले रजिस्टर होने के लिए साइनअप करना पड़ेगा या आप अपने फेसबुक अकाउंट से लॉगिन हो सकते हैं, उसके बाद आप यहां अपने फोटो डाल सकते हैं। फोटो अपलोड होने पर आप उस फोटो का थोड़ा सा विवरण दें और साथ ही टैग्स जोड़ें।


इस एप की खासियतें:


  • अप्रूवल की आवश्यकता नहीं है- अगर आपके फोटो उच्च क्वॉलिटी के नहीं हैं तब भी पब्लिश हो जाएंगे।
  • आसान कैशआउट- इस एप में आप आसानी से भुगतान पा सकते हैं जो आपको पेपाल द्वारा दिया जाएगा, जिसकी न्यूनतम सीमा राशि 5 डॉलर है आप इससे कम नहीं निकाल सकते हैं, जबकि अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।
  • सहभागी कंपनियों के साथ वितरण- यह आपके आपके फोटो की अच्छी बिक्री के लिए अपनी दूसरी पार्टनर कंपनियों को बांटता है, जिससे आपके फोटोज़ के बिकने की संभावना बढ़ जाती है। 
  • दूसरे के फोटो से कमाई - इस एप में आप अपना एल्बम बना कर उसमें दूसरों के फोटों को शामिल कर सकते हैं ऐसे में अगर आपके एल्बम से कोई फोटो बिकता है तो उसमें से आपको 0.25 डॉलर दिया जाता है। 
  • प्रतिक्रिया- इस एप में कोई भी यूजर किसी के भी फोटो पर अपनी राय दे सकता है और अपने हिसाब से उस फोटो को स्टार दे सकता है। 
अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। 

Post a Comment

0 Comments