यूट्यूब से कैसे कमाते हैं पैसे?




विडियोज़ देखने के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल तो आप भी करते होंगे और ऐसे ही न जाने कितने लोग यूट्यूब का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है कि यूट्यूब आपका करियर बना सकता है?
आज के समय में यूट्यूब एक बहुत ही लोकप्रिय और प्रचलित प्लेटफॉर्म हैं, जिसका उपयोग दुनिया भर में करोड़ों लोग कर रहे हैं। और इसके उपयोग होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि यहाँ हर जरूरत की विडियो एक यूजर आसानी से प्राप्त कर सकता है। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि यूट्यूब इतनी सारी दुनिया भर की विडियोज़ लाता कहाँ से है? हम आपको बता दें कि यह सारी विडियोज़ यूट्यूब की खुद की नहीं होतीं हैं, बल्कि यह अलग-अलग तरह की सारी विडियोज़ यूट्यूब के ही यूजर द्वारा अपलोड की हुई होती हैं। हम आपको बता दें कि आज बहुत से ऐसे लोग हैं जो लोग यूट्यूब द्वारा इतना कमा लेते हैं उन्हें कोई बिजनेस या नौकरी की आवश्यकता ही नहीं होती है।

कैसे होती है यूट्यूब से कमाई?


जैसा कि आपको बताया जा चुका है कि यूट्यूब पर मौजूद सभी प्रकार की विडियोज़ यूट्यूब की खुद की नहीं होती हैं, बल्कि किसी यूजर द्वारा ही अपलोड की गई होती हैं। आपको बता दें कि यूट्यूब अपने उन यूजर्स को कमाई का बेहतरीन मौका देता है, जो यूट्यूब पर अपने द्वारा बनाई गई विडियोज़ डालते हैं। यूट्यूब उन सभी यूजर्स को जो यूट्यूब पर विडियोज़ डालते हैं, उनको मुद्रीकरण का विकल्प दे देता है जिससे वह अपनी विडियोज़ पर विज्ञापन दिखा कर कमाई कर सकते हैं। हालांकि यूट्यूब की नीतियां बदलती रहती हैं और नई नीति के अनुसार अब केवल वही यूजर्स अपनी विडियोज़ पर विज्ञापन दिखाने योग्य होंगे जिनकी विडियोज़ पर दस हज़ार से अधिक दर्शक हों और साथ ही विडियोज़ यूजर फ्रेंडली भी हों।

क्या मैं भी कमा सकता हूं?


अगर आप के मन में भी यह सवाल पैदा हो रहा है कि क्या आप भी यूट्यूब से पैसे कमा सकते हैं? तो एक बात जान लें कि आप चाहें किसी भी क्षेत्र में हों पैसे आपको केवल आपके काम के ही मिलते हैं, बिना काम किये कहीं से भी पैसे कमा पाना नामुमकिन है।
इसलिए अगर आपके पास कोई हुनर है, कोई जानकारी है, कोई गुण है, कोई विशेषता है, कोई खूबी है, या आप में कुछ अनोखा है तो आप इनको विडियो द्वारा यूट्यूब पर दर्शकों के सामने पेश कर सकते हैं। और जिस दिन दर्शक आपकी विडियोज़ को पसंद करने लगे और आप दस हजार की सीमा पार कर लें तो आप भी अपने विडियोज़ पर विज्ञापन दिखा कर कमाई कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप पूरी मेहनत और लगन से यूट्यूब पर विडियोज़ डालते रहें।

कैसे करें शुरूआत?


यूट्यूब पर विडियोज़ डालने के लिए सबसे पहले आपको यूट्यूब पर अपना खुद का एक चैनल बनाना पड़ता है। अगर आप एक विशेष विषय के लिए चैनल बनाते हैं और उसी विषय से संबंधित विडियोज़ अपलोड करते हैं जिनके बारे में आपको अच्छी जानकारी है तो संभवतः आप जल्दी कामयाब होंगे। चैनल बन जाने के बाद आप दस हजार वीव्ज़ हो जाने का इंतजार करें। जब आप यूट्यूब द्वारा मुद्रीकरण के योग्य हो जाएंगे, तो आपको गूगल एडसेंस पर अपना एक एकाउंट बनाना होगा और अपने यूट्यूब चैनल को इससे जोड़ देना होगा, जिसके बाद आपकी विडियोज़ पर विज्ञापन आने शुरू हो जाएंगे और आपकी कमाई चालू हो जाएगी।

कितना कमा सकते हैं?


अगर किसी के दिमाग में यह सवाल पैदा होता है कि यूट्यूब से कितना कमा सकते हैं? तो यह जानने की जरूरत है कि कमाई वीव्ज़ पर निर्भर करती है, जितनी ज्यादा आपकी विडियोज़ देखी जाएंगी उतनी ही ज्यादा आपकी कमाई भी होगी। इसलिए कमाई की कोई सीमा नहीं बताई जा सकती है।

कहाँ से आते हैं पैसे?


कुछ लोग यह भी सोच सकते हैं कि आखिर पैसे क्यों और कहाँ से आते हैं? हम आपको बता दें कि पूरे पैसे विज्ञापनदाता अपने ब्रांड के विज्ञापन के लिए गूगल एडसेंस को देते हैं, और गूगल एडसेंस आपकी विडियोज़ पर उनके ब्रांड के विज्ञापन देकर पैसे का कुछ हिस्सा अपने पास रखता है और कुछ आपको दे देता है।

हमारा मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 
MyNetCafe
यह भी पढ़ें....
इस एप से फोटो बेचकर कर सकते हैं बेहतरीन कमाई

Post a Comment

0 Comments