बहुत बार ऐसा होता है कि हम किसी ऐसे देश में होते हैं जहां कुछ वेबसाइट पर पाबंदी लगी होती है और वे वेबसाइट उस देश में अवरोधित (ब्लॉक) होती हैं। और अगर हम इन वेबसाइट का इस्तेमाल करना चाह रहे हों तो हमें वेबसाइट खोलने में परेशानी हो जाती है, जैसे कि चाइना में गूगल सहित उसके सभी उत्पाद प्रतिबंधित हैं जैसे जीमेल, गूगल प्लस, यूट्यूब इत्यादि। साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइट भी ब्लॉक हैं जैसे फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम और ऐसे ही भारत में कुछ क्लाउड स्टोरेज की वेबसाइट ब्लॉक हैं। इसके अलावा और भी बहुत से देश हैं जहां कोई न कोई वेबसाइट ब्लॉक है। और अगर ऐसे में वहां के लोगों को उन वेबसाइट पर जाने की जरूरत पड़ती है, तो उनके लिए वेबसाइट खोलना बहुत मुश्किल हो जाता है। और शायद वे इन वेबसाइट को खोल भी नहीं पाते होंगे।
अब सबसे बड़े दो सवाल यह पैदा होते हैं कि, क्या ऐसी वेबसाइट्स जो किसी देश में ब्लॉक हैं वह उन देशों खुल सकती हैं, या नहीं? क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे हम कहीं भी किसी भी वेबसाइट को खोल सकें?
तो इसका जवाब हां ही होगा।
अगर आप ऐसे देश में रह रहे हैं जहां कुछ वेबसाइट प्रतिबंधित हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, अगर आप चाहें तो आप किसी भी वेबसाइट को आसानी से खोल सकते हैं। और इस तरीके को अपनाने के लिए न तो आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी और ना ही आपका समय बर्बाद होगा।
अगर आप को कोई ऐसी वेबसाइट इस्तेमाल करनी है जो आपके क्षेत्र के लिए अवरोधित कि गई हो और आप उस वेबसाइट को चला नहीं पा रहे हैं, तो आप अपने फोन या कम्प्यूटर पर आभासी निजी संजाल (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल करके ऐसी वेबसाइटों को खोल सकते हैं जो आपके भूभाग में अवरोधित हों।
वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क जिसे संक्षेप में वीपीएन कहा जाता है। वीपीएन के बहुत सारे एप मौजूद हैं, जिन्हें आप अपने फोन के एप स्टोर से (गूगल प्ले स्टोर या आई ट्यून्स) इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने कम्प्यूटर पर भी वीपीएन प्रोग्राम डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके बाद आप वीपीएन कनेक्ट करके सभी अवरोधित वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। और आप अच्छी स्पीड का अनुभव भी करेंगे।
बस आपको अपने ऐसे लोकेशन चुनना है जहां वेबसाइट अवरोधित ना हो।
यह भी पढ़ें....
ऐसे रखें किसी के भी मोबाइल पर नजर
अब सबसे बड़े दो सवाल यह पैदा होते हैं कि, क्या ऐसी वेबसाइट्स जो किसी देश में ब्लॉक हैं वह उन देशों खुल सकती हैं, या नहीं? क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे हम कहीं भी किसी भी वेबसाइट को खोल सकें?
तो इसका जवाब हां ही होगा।
अगर आप ऐसे देश में रह रहे हैं जहां कुछ वेबसाइट प्रतिबंधित हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, अगर आप चाहें तो आप किसी भी वेबसाइट को आसानी से खोल सकते हैं। और इस तरीके को अपनाने के लिए न तो आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी और ना ही आपका समय बर्बाद होगा।
प्रतिबंधित वेबसाइट को खोलने का तरीका
अगर आप को कोई ऐसी वेबसाइट इस्तेमाल करनी है जो आपके क्षेत्र के लिए अवरोधित कि गई हो और आप उस वेबसाइट को चला नहीं पा रहे हैं, तो आप अपने फोन या कम्प्यूटर पर आभासी निजी संजाल (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल करके ऐसी वेबसाइटों को खोल सकते हैं जो आपके भूभाग में अवरोधित हों।
क्या है आभासी निजी संजाल (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क)?
वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क जिसे संक्षेप में वीपीएन कहा जाता है। वीपीएन के बहुत सारे एप मौजूद हैं, जिन्हें आप अपने फोन के एप स्टोर से (गूगल प्ले स्टोर या आई ट्यून्स) इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने कम्प्यूटर पर भी वीपीएन प्रोग्राम डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके बाद आप वीपीएन कनेक्ट करके सभी अवरोधित वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। और आप अच्छी स्पीड का अनुभव भी करेंगे। कैसे काम करता है वीपीएन?
वीपीएन आपके आईपी एड्रेस (इन्टरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस) को बदल देता है, जिसके बाद आप कोई भी वेबसाइट खोलते हैं तो आपके वीपीएन में जो स्थान लगा होता है उसी हिसाब से वेबसाइट खुलती है। जैसे कि अगर आपके वीपीएन में यूएसए स्थान (आईपी) लगा हुआ है और आप भारत या किसी और अन्य देश से कोई वेबसाइट खोलते हैं तो भारत में होते हुए भी वेबसाइट यूएसए वाली खुलेगी।कैसे इस्तेमाल करें वीपीएन?
वीपीएन इस्तेमाल करना बहुत आसान है, अगर आपको कोई वेबसाइट खोलना है और वह आपके क्षेत्र में अवरोधित (ब्लॉक) है, तो आप अपने वीपीएन के लोकेशन या आईपी में किसी ऐसे देश को चुनें जहां वह वेबसाइट अवरोधित न हो। इसके बाद आप हर वेबसाइट का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।बस आपको अपने ऐसे लोकेशन चुनना है जहां वेबसाइट अवरोधित ना हो।
यह भी पढ़ें....
ऐसे रखें किसी के भी मोबाइल पर नजर

0 Comments