चिंता या तनाव का एक सीमा में होना कोई बुरा नहीं है, क्योंकि यही चिंता हमें प्रेरित करती है मेहनत करने के लिए लेकिन अगर यही चिंता बहुत ज्यादा होने लगे तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खराब साबित हो सकती है। लेकिन अगर हम बात करें परीक्षा की चिंता की तो यह हमारे लिए बहुत बुरी चीज है। ज्यादातर ऐसा होता है कि जैसे ही परीक्षा की डेट घोषित होती है वैसे ही छात्रों के मन में परीक्षा को लेकर एक डर और चिंता शुरू हो जाती है। और उसके दिमाग में परीक्षा के परिणामों को लेकर एक डर पैदा हो जाता है। वह बार-बार यह सोचता है कि क्या होगा अगर वह परीक्षा में फेल हो जाता है या कम नंबर आए तो इस तरह की घबराहट और डर सबसे खतरनाक होता है। क्योंकि इस तरह का डर कारण बन सकता है आपकी परीक्षा की तैयारियों में बाधा डालने का, इसलिए ऐसी परिस्थिति में तनाव मुक्त होना बहुत जरूरी है इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी परीक्षा की तैयारियां अच्छी तरह से हों तो अपने दिमाग को तनाव मुक्त करने की कोशिश करें। इसके लिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा।
mynetcafe.tk
१) अगर आप ऐसी परिस्थिति से गुजर रहे हैं, तो अपने तनाव को कम करने के लिए उन लोगों से कुछ समय बात करें जो आप की परिस्थिति को जानते हों और समझते हों।
२) खुद की तुलना अपने साथियों से ना करें- जैसे कि आप यह सोचने लग जाएं कि आपने अपने साथियों की तुलना में कुछ नहीं पढ़ा है और आप उनसे बहुत पीछे हैं।
३) सही खानपान पर ध्यान दें- ताजे फल और सब्जियां खाएं अपने दिमाग को चार्ज रखने के लिए अच्छा नाश्ता करें।
४) अच्छी नींद लें- दिमाग और शरीर की फुर्ती और स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है।
५) वयायाम करें- व्यायाम आपके मन और तन दोनों को शांति देता है।
६) अपने डर को मारें जैसे कि आप फेल होने जैसे ख्यालात अपने दिमाग में ना लाएं।
७) याद ना होने के डर को खत्म करें- बहुत बार ऐसा होता है कि हम पढ़ते तो बहुत मन से हैं लेकिन वह हमें याद नहीं हो पाता ऐसी स्थिति में दो ही चीजें होती हैं या तो वह आप आपको समझ में नहीं आ रहा होता है या फिर समझ में तो आ रहा होता है लेकिन जो शब्द आप पढ़ते हैं वह आपके दिमाग में नहीं रह पाता है, तो अगर आप पढ़ रहे हैं और समझ भी रहे हैं तो यही आपके लिए काफी है आप जो समझे हैं उनको अपने शब्दों में याद रखें और अगर आपको समझ में नहीं आ रहा हो तो किसी की सहायता लें।
0 Comments