अक्सर लोग सर्दी जुखाम और सर दर्द जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। और इसके लिए दवाइयां भी लेते हैं लेकिन यह समस्या खत्म होने के बाद फिर से आ जाती है। कुछ लोगों को एलर्जी के कारण ऐसा होता है कि बार-बार सर्दी जुकाम होता है, जबकि कुछ लोगों को मौसम और वातावरण के कारण। बहुत से लोग कुछ अधिक ही संवेदनशील होते हैं जरा सी लापरवाही करने से ही उनको सर्दी जुकाम जैसी समस्या होने लगती है, 'जैसे ठंडा पानी पीने से या भीगने से' ऐसे अनेकों छोटे-छोटे कारण हैं, जिनसे हमें यह समस्या झेलनी पड़ती है। अगर किसी को सर्दी जुखाम होता है और दवा लेने के बाद सही हो जाता है तो यह कोई समस्या नहीं है। लेकिन जिनको दवा के बाद भी फिर से हो जाए या बार-बार हो, और मौसम के थोड़े से हेरफेर के कारण हो, तो हम एक ऐसे घरेलू उपचार के बारे में आपको बताएंगे जिसको आप घर पर ही तैयार करके इस्तेमाल कर सकते हैं। और इसमें किसी प्रकार का साइड इफेक्ट भी नहीं है यह पूरी तरह सुरक्षित और विश्वसनीय है, क्योंकि उसको इस्तेमाल किया जा चुका है यह उपचार खासकर उन लोगों के लिए है जिनको बार-बार सर्दी जुखाम और सर दर्द जैसी समस्याओं से परेशान रहना पड़ता है। तो हम ऐसे नुस्खे के बारे में बात करेंगे जो आपकी इस समस्या को दूर करने में मदद करेगा इस नुस्खे और औषधि के लिए हमारे पास कुछ विशेष सामग्री होनी चाहिए।
आवश्यक सामग्री
100 ग्राम में शामिल होते हैं
बादाम 25 ग्राम
किशमिश 15 ग्राम
काली मिर्च 25 ग्राम
शहद 20 ग्राम
अखरोट 15 ग्राम (अगर पेट की समस्या हो)
विधि
बादाम काली मिर्च और अखरोट को अच्छे से कूट लें और उसमें किशमिश के टुकड़े करके शहद के साथ मिश्रण बनाएं
डोज़
सुबह और शाम में एक से दो चम्मच रोज लें
आवश्यक निर्देश
यह नुस्खा पेट की समस्याओं के लिए भी उपयोगी है। जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती हो, और पाखाना साफ ना होता हो, या फिर मल त्यागने में परेशानी होती हो, और इसके कारण पेट में दर्द होता हो, तो यह नुस्खा उपचार के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस नुस्खे से आपका पेट साफ रहेगा और आपको कब्ज से छुटकारा मिल जाएगा। इसके इस्तेमाल से आपको अच्छे से पाखाना होने लगेगा। और आपको पेट दर्द बदहजमी से छुटकारा मिलेगा। और आपकी भूख भी बढ़ जाएगी और साथ ही आप बवासीर जैसी समस्या से बचे रहेंगे।
2 Comments
Veryyy informative 😉😊
ReplyDeleteThank you
Delete