'किसिंग बाबा' हुआ गिरफ्तार, इलाज के नाम पर महिलाओं को गले लगा कर चुम्बन लेता था


आपने कई तरह के बाबाओं के बारे में सुना होगा, जो अपने अलग तौर तरीकों को लेकर प्रसिद्ध हुए हों। लेकिन 'किसिंग बाबा' इन सबसे अलग है। आमतौर पर जब कोई व्यक्ति अपनी कोई समस्या लेकर किसी बाबा के पास जाता है, तो कोई बाबा उसे पूजा करने को कहता है, तो कोई उसे दान करने को कहता है। खैर यह तो सामान्य है, लेकिन जब कोई बाबा अपने भक्तों को समाधान के लिए कोई विचित्र तरीका बताता है तो बहुत अजीब लगता है। 
वैसे तो बाबाओं की श्रेणी कई प्रकार की है, जो अपने कारनामों से मशहूर हुए हैं। 
लेकिन हम बात करेंगे एक ऐसे बाबा की जो इलाज के नाम पर औरतों को गले लगा कर उनको 'चुम्बन' करता था। 
जी हाँ दोस्तों हमारे समाज में ऐसे भी पाखंडी बाबा हैं, जो उपचार के नाम पर महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाते हैं। 
लेकिन यह पाखंडी बाबा सबसे अलग है, यह इलाज कहीं छुप कर या बंद कमरे में नहीं करता था बल्कि यह खुलेआम जनता के बीच में बैठ कर महिलाओं को इलाज के नाम पर गले लगा कर चूमता था।   
यह बाबा दावा करता था कि यह महिलाओं की शारीरिक और मनोवैज्ञानिक समस्याओं को अपने चमत्कारी चुम्बन से ठीक कर देता है। इसी के चलते दूर-दूर से महिलाऐं अपना इलाज कराने इस बाबा के पास आती थीं। इलाज के अपने इस अनूठे तरीके के कारण लोगों ने इसको 'किसिंग बाबा' का नाम दे दिया। 
खैर अफ़सोस तो इस बात पर भी होता है, कि कैसे लोग ऐसे अंधविश्वास और पाखंड को मान लेते हैं। इस बाबा का नाम 'राम प्रकाश चौहान' है, राम प्रकाश ने यह उपचार एक महीने से ही शुरू किया था। बताया जाता है कि बाबा के घर में एक मंदिर है, जहाँ वह महिलाओं का इलाज करता था। इलाज के बहाने इस बाबा ने अंधविश्वासी ग्रामीण महिलाओं को अपना शिकार बनाया। 
इस बाबा का यह भी दावा था कि इसको 'भगवान विष्णु' से 'आलौकिक शक्तियां' प्राप्त हैं, और वह वैवाहिक समस्याओं पर सहायता मांगने वाली किसी भी महिला की समस्या ठीक कर सकता है। बताया जाता है कि इस बाबा ने गाँव में काफी प्रतिष्ठा अर्जित कर ली थी। लेकिन उसे सम्मानित नहीं किया गया था। 



आपको बता दें कि यह बाबा असम के मोरीगांव का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने इसको गिरफ्तार कर लिया है, और इसके ऊपर यौन शोषण का मुक़दमा दर्ज किया गया है। 
मोरीगांव असम का एक ऐसा गांव है, जहाँ की साक्षरता दर असम के अन्य ज़िलों से काफी कम है। ऐसे में यहां रहने वाले ज़्यादातर लोग काले जादू में विशवास रखते हैं। 

मोरीगांव में 'किसिंग बाबा' के अलावा और भी कई लोग हैं, जो 'भगवान विष्णु' से शक्तियां प्राप्त होने का दावा करते हैं।  

Post a Comment

0 Comments