अब तक आपने अपने भारतीय बैंकों में जीरो बैलेंस से खाते खोलेंगे होंगे। लेकिन अब हम आपको बताएंगे कैसे आप सिंगापुर के सरकारी बैंक में जीरो बैलेंस से अपना एक बचत खाता खोल सकते हैं वह भी घर बैठे। इस बैंक का नाम 'डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ सिंगापुर' है इसको शार्ट में डीबीएस भी कहा जाता है। यह बैंक आपको अपने मोबाइल फ़ोन से खाता खोलने की सुविधा देता है इस खाते का नाम 'डिजिबैंक सेविंग्स अकाउंट है।
इस खाते में 1 लाख तक की धनराशि पर 7% की ब्याज दर मिलेगी लेकिन जैसे जैसे अमाउंट बढ़ेगा ब्याज दर कम होती चली जाएगी।
इस खाते में आपको वीज़ा डेबिट कार्ड दिया जायेगा इस डेबिट कार्ड को इशू कराने में आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा, साथ ही यह डेबिट कार्ड एक साल के लिए बिलकुल फ्री होगा इसका कोई मेंटेनेंस चार्ज नहीं देना होगा। इस डेबिट कार्ड की नकद निकासी की कोई सीमा नहीं है। आप इस डेबिट कार्ड से एक साल के लिए किसी भी बैंक के एटीएम से असीमित नकद निकासी कर सकते हैं और इसका आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा यह बिलकुल फ्री है।
एक साल के बाद आपको डेबिट कार्ड का मेंटेनेंस चार्ज देना होगा जो कि 150 रु. है।
इस खाते में आपको न्यूनतम राशि रखना ज़रूरी नहीं है और न रखने पर आप से कोई चार्ज भी नहीं लिया जायेगा।
खाता कैसे खोलें?
खाता खोलने के लिए आप अपने मोबाइल में 'डिजिबैंक' नाम का एप्लीकेशन इनस्टॉल कर लें उसके बाद खाता खोलने के लिए पूछी जा रही जानकारियों को भरें। एक बार जब आप यह टास्क पूरा कर लेते हैं, तो आपको आपका अकाउंट नंबर दे दिया जाता है और साथ ही वर्चुअल डेबिट कार्ड भी दे दिया जाता है। इसके बाद आपका केवाईसी पूरा कराने के लिए बैंक के प्रतिनिधि आएंगे और आपका थंब इम्प्रैशन लेंगे। इसके बाद आपका खाता पूरी तरह सक्रिय हो जायेगा।
अब आप अपने खाते को अपने मोबाइल से पूरी तरह से कण्ट्रोल कर सकते हैं।
dbs
अगर आप डेबिट कार्ड चाहें तो उसके लिए भी रिक्वेस्ट कर सकते हैं जो एक हफ्ते के अंदर आपके पते पर भेज दिया जायेगा।
खाता खोलने के लिए क्या क्या होना ज़रूरी है?
यह खाता खोलने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए
पैन कार्ड होना चाहिए
एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए।

0 Comments