भारत ने सोमवार को बांग्लादेश को 11 लाख लीटर से अधिक केरोसिन तेल और 20,000 स्टोव समेत राहत सामग्री दी, यह राहत सामग्री हिंसा के कारण म्यांमार छोड़कर बांग्लादेश में शरणार्थी शिविरों में ठहरे रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थियों के लिए दी है।
म्यांमार से बड़ी संख्या में रोहिंग्याओं के आ जाने के कारण मुसीबत में फंसे बांग्लादेश ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप करने और इस मुद्दे का समाधान करने के लिए म्यांमार पर दबाव डालने का आह्वान किया है। पिछले साल अगस्त से 7,00,000 रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार के रखाइन प्रांत से भागकर बांग्लादेश आ गए। अगस्त में ही म्यामां में सेना ने रोहिंग्या मुसलमानों के कथित आतंकवादी संगठनों के विरुद्ध अभियान चलाया था।
भारत के उच्चायुक्त हर्षवर्द्धन श्रींगला ने बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री मोफाज्जेल हुसैन चौधरी को 11 लाख लीटर केरोसिन तेल और 20000 केरोसिन मल्टीविक स्टोव सौंपे. भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि बांग्लादेश ने जो सहायता मांगी थी यह उसी के अनुसार है।

0 Comments