कोई भी इंसान अपने पार्टनर को दूसरे के साथ देखना पसंद नहीं करता। और जब भी कोई व्यक्ति अपने अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को किसी दूसरे पुरुष के साथ सम्बन्ध बनाते देख लेता है, तो वह अपना आपा खो देता है और ऐसी स्थिति में वह ग़लत क़दम भी उठा लेता है।
लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जो इसके बिलकुल उल्टा होते दिखाई दिया। यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुए देख लिया। इसके बाद जो हुआ वह जानकर आप चौंक जायेंगे। उस महिला के पति ने न तो कोई हिंसात्मक क़दम उठाया और न ही उनको रोका बल्कि इसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के सामने ऐसी शर्त रख दी कि दोनों हैरान रह गए। शर्त सुनकर उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को कुछ समझ नहीं आया। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ हमबिस्तर होते हुए पाया तो बिलकुल शांत रहा और इसके लिए उसने दोनों के सामने एक अजीबोगरीब मांग रख दी। उसने कहा कि उसे उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के रिश्ते से कोई ऐतेराज़ नहीं है। उन्हें जो करना है करें लेकिन इसके लिए उन्हें उसकी शर्त माननी होगी। पति ने कहा कि इस बात को दबाने के लिए उसे दस लाख रु. चाहिए मामला शांत करने के लिए पत्नी के प्रेमी ने उसकी शर्त मान ली और वहां से चला गया।
इसके कुछ ही समय बाद जब पति को लगा कि उसको पैसे नहीं मिलेंगे तो वह अपनी पत्नी को लेकर थाने पहुंच गया और प्रेमी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करा दिया। इस बात की भनक जब पत्नी के प्रेमी को लगी तो उसने महिला के पति पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करा दिया। पुलिस दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर चुकी है। और फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गयी है।

0 Comments