जूते उन फैशन की वस्तुओं में आते हैं जिनको हर आम और ख़ास आदमी पहनते हैं। क्यूंकि इनका दाम हर आदमी के बजट में आ जाता है। लेकिन हम आपको ऐसे जूते के बारे में बताएँगे कि जिसकी क़ीमत को जानकार आप सोच में पड़ जायेंगे कि यह पैरों में पहनने वाला जूता है या कोई बेशक़ीमती खज़ाना। जी हाँ दोस्तों दुबई की एक जूते बनाने वाली कंपनी का दावा है कि उसने दुनिया का सबसे महंगा जूता यानी स्टिलेटोज़ बनाए हैं। सोने, सिल्क और सैकड़ों हीरो से बने इस सैंडल की कीमत 17 मिलियन डॉलर बताई गई है। अगर हम इसकी क़ीमत को भारतीय रुपयों में कन्वर्ट करें तो इसकी कीमत होगी 1,23,41,15,000.00 रुपए।
इस जूते को बनाने वाली कंपनी का नाम है Jada Dubai. इस डिज़ाइन हाउस ने 26 सितंबर को ही अपना ये खास स्पार्किंग डायमंड वाला गोल्ड पेटेंट लैदर स्टिलेटोज़ दुनिया के सामने पेश किया। इस स्टिलेटोज़ में जड़ा बड़ा हीरा 15 कैरेट डी-शेप वाला डायमंड है।
इस डिज़ाइन हाउस के सप्लायर पैशन जूलर्स के चीफ एग्ज़ीक्यूटिव हेमंत कमरचंदानी का कहना है कि दुबई अरबपतियों और खरबपतियों का देश है। इसी वजह से हमें इस मार्केट से काफी उम्मीद है।
अगर हम बात करें इसके साइज की तो यह स्टिलेटोज़ फिलहाल यूरोपियन साइज़ 36 (US 5.5, UK 3.5) में है और क्लाइंट के मुताबिक इसे बनाया जा सकता है।
आपको बता दें, अरबपतियों का देश होने के साथ-साथ दुबई एक फैशन हब भी है। यहां साल में दो बार होने वाला अरब फैशन वीक काफी लोकप्रिय है। इसके साथ ही यहां साल 2017 में 16 मिलियन टूरिस्ट दुबई घूमने भी आए थे, जिस लिहाज से यह अच्छा शॉपिंग प्लेस है।
फिलहाल यह जूता मार्किट में आ तो गया है लेकिन इसको खरीद पाना अमीरों के लिए भी आसान नहीं होगा। बहरहाल देखना यह होगा कि क्या यह जूता बिक पाता है या नहीं। हालांकि यह कोई अकेला जूता नहीं है जिसकी क़ीमत इतनी ज़्यादा हो इसके अलावा भी आपको बहुत से ऐसे जूते मिलेंगे जिनको कंपनियों ने केवल अमीरों के लिए बनाये हैं। क़ीमत में केवल जूते ही सबसे आगे नहीं हैं बल्कि आपको फैशन की ढेरों चीज़ें मिलेंगी जिनकी क़ीमत करोड़ों में होगी। इस प्रकार के लक्ज़री सामान सीमित मात्रा में बनाये जाते हैं।
बहरहाल आपकी इस जूते को लेकर आपकी क्या राय है हमें ज़रूर बताएं।

0 Comments