आज के समय में बैंक खाते की बिना किसी का भी काम चलने वाला नहीं है। और इसकी वजह यह है कि आज के समय में ज़्यादातर लेनदेन ऑनलाइन ही होते हैं। और ऑनलाइन लेनदेन के लिए बैंक खाता होना ज़रूरी है। बैंक खाता खुलवाने के लिए आप कोई भी बैंक चुन सकते हैं, चाहे वह प्राइवेट हो या सरकारी। बस फर्क यह होता है कि प्राइवेट बैंक में आपका खाता आसानी से खुल सकता है, लेकिन उसके लिए आपको ज़्यादा राशि अपने खाते में बनाये रखना होगा। और अगर आप किसी सरकारी बैंक में खाता खोलते हैं तो कम राशि में भी आपका खाता खोल दिया जायेगा। सरकारी बैंकों की एक खासियत यह होती है कि आपको बहुत सी सेवायें मुफ्त में या सस्ती दी जातीं हैं। इसलिए लोग ज़्यादातर सरकारी बैंकों में ही खाते खुलवाते हैं।
हम आपको बताएँगे भारत के पांच सबसे बड़े सरकारी बैंक के बारे में, जिनमें से किसी एक में आपका बैंक खाता होना ही चाहिए।
हमने इन बैंकों की कुल संपत्ति के आधार पर इनको सूचीबद्ध किया है, और उसी आधार पर इनको श्रेणीबद्ध किया है।
5. केनरा बैंक
केनरा बैंक की स्थापना 1906 में हुई है। इस बैंक का मुख्यालय बेंगलुरु कर्नाटक में है। इस बैंक की देश भर में कुल 6,639 शखाएँ हैं और 10,600 एटीएम हैं। ₹489.4 बिलियन की इसकी आय है और ₹5,530 बिलियन की इसकी कुल संपत्ति है। इस लेहाज़ से यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक हुआ।
4. बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ़ इंडिया 1906 स्थापित हुआ है जिसकी देश भर में लगभग 5,100 शाखाएं हैं। इसका मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है। इसकी आय की बात की जाए तो ₹418 बिलियन है। और इस बैंक की कुल संपत्ति ₹6,100 बिलियन है। इस लेहाज़ से यह भारत का पांचवां सबसे बड़ा सरकारी बैंक है।
3. पंजाब नेशनल बैंक
पुनजब नेशनल बैंक 1894 में स्थापित हुआ है, और देश भर में इसकी लगभग 7000 शाखाएं हैं जो की बहुत बड़ी संख्या है और 10,681 एटीएम हैं। इस बैंक की आय ₹474.25 बिलियन है। और इस बैंक की कुल संपत्ति ₹6,674 बिलियन है। और इस लेहाज़ से यह देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। इस बैंक का मुख्यालय नई दिल्ली में है।
2. बैंक ऑफ़ बरोड़ा
इस बैंक की स्थापना 1908 में हुई थी। बैंक ऑफ़ बरोड़ा की देश भर में लगभग 5,481 शाखाएं हैं और 10,441 एटीएम हैं। इस बैंक की आय ₹422 बिलियन है। इस बैंक का मुख्यालय वड़ोदरा गुजरात में है। इस बैंक की कुल ₹6,949 बिलियन है। इस लेहाज़ से यह बैंक देश का चौथा सबसे बड़ा बैंक है।
1. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
इस बैंक का नाम तो हर भारतीय जानता है और इस बैंक को किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया यानि एसबीआई की शाखाएं शहरों, गॉवों, और ग्रामीण इलाक़ों में भी मिल जाएँगी। ज़्यादातर लोग खाता खोलने के लिए अन्य बैंकों के बजाय एसबीआई को ही चुनते हैं। इसलिए ज़्यादातर आपको ऐसे खाताधारक मिलेंगे जिनका एसबीआई खाता होगा।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना 1955 में हुई है। इस बैंक का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है, इस बैंक की कुल 17,170 शाखाएं हैं और लगभग 59,291 एटीएम हैं। इस बैंक की आय ₹2,110 बिलियन है। एसबीआई की कुल संपत्ति ₹34,450 बिलियन है। और इस लेहाज़ से यह देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है।
तो यह थे भारत के पांच सबसे बड़े सरकारी बैंक। आपका इनमें से किस बैंक में खाता है हमें ज़रूर बताएं और अगर आपका खाता इनमें से किसी भी बैंक में नहीं है तो आप इनमें से किस बैंक में अपना खाता खुलवाना चाहेंगे हमें ज़रूर बताएं।





0 Comments