सावधान: आपके साथ भी कर सकती है यह कंपनी दोखाधड़ी, पहले से हो जायें सतर्क


इंटरनेट आज के समय में बिलकुल आम हो गया है, जिसका हर कोई इस्तेमाल करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इंटरनेट के इस्तेमाल करने से आपकी निजी जानकारियां चोरी हो सकती हैं?
जी हाँ दोस्तों ऐसा बिलकुल मुमकिन है। कुछ कंपनियां आपको ट्रैक करती हैं, और वह इंटरनेट पर आपकी गतिविधियां चेक करती रहती हैं, आप इंटरनेट पर क्या करते हैं, कौनसी चीज़ सर्च करते हैं, आपकी किस चीज़ में दिलचस्पी है।
आप यह सोचेंगे कि तो इससे क्या होगा? यह सब तो छोटी मोटी जानकारियां हैं और इससे मुझे क्या हानि हो सकती है?
दोस्तों अगर आप यह सोचते हैं कि यह सब आपकी छोटी-मोटी जानकारियां और इससे आपको कोई हानि नहीं पहुंच सकती है, तो आप ग़लत हैं।
खैर दोस्तों यह कंपनियां न केवल इंटरनेट पर आपकी गतिविधियों पर ही नज़र नहीं रखतीं हैं बल्कि बहुत सी सोशल नेटवर्किंग साइट की मदद से यह आपकी निजी जानकारियां भी हासिल कर सकती हैं, जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आपका पता इत्यादि।
यह कम्पनियां इंटरनेट पर आपकी गतिविधियॉं को चेक करती रहती हैं की इंटरनेट पर आप क्या देखते हैं, क्या सर्च करते हैं, और किस चीज़ को पसंद करते हैं, किस चीज़ को नहीं पसंद करते हैं।
लेकिन आप यह सोचेंगे कि इससे उनको क्या फ़ायदा होगा?
तो हम आपको बता दें कि इन जानकारियों को वह इकट्ठा करके वह आपको तरह, तरह के हथकंडे आज़मा कर बहकाने की कोशिश करेंगी। ऐसी कोपमानियाँ आपकी भावनाओं के साथ खेल कर आपको बहकाने की कोशिश करेंगी और जैसे ही आप इनकी बातों में आ जायेंगे यह आपसे भारी रक़म ऐंठने की कोशिश करेंगी। शुरू में यह कंपनियां आप से छोटी मोटी रक़म की मांग करेंगी और आपको बड़े इनाम की लालच देंगी आप यह सोचेंगे कि चलो थोड़े ही से तो पैसे देने हैं, और आप यही सोच कर उनको पैसे दे देते हैं और हो सकता है कि आपको वह कंपनी कोई प्राइज दे भी दे जिससे आप बड़े प्राइज के लालच में आकर उनको और ज़्यादा पैसे दें दें और बाद में आपको पता चले की आपके साथ दोखाधड़ी हो गई है।
दोस्तों हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में बताएँगे जो खुद को ई-कॉमर्स वेबसाइट होने का दावा करती है। इस कंपनी का नाम है 'शॉप ट्रेड इंडिया' यह कंपनी आपके ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन पर नज़र रखती है। उसके बाद इस कंपनी से आपको कॉल आएगी और आप से कहा जायेगा कि हमने पता किया है तो मालूम हुआ कि आप अपने क्षेत्र में सबसे ज़्यादा ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन करते हैं, इसलिए हमारी कंपनी आपको कुछ इनाम देना चाहती है।
यह सुनने के बी बाद आप खुश हो जाते हैं, लेकिन आपको पता नहीं होता है कि आपको बेवकूफ बनाया जा रहा है। उसके बाद आप जैसे ही इनाम लेने की बात करते हैं तो कंपनी की ओर से बताया जायेगा कि हमारी कंपनी एक प्रतियोगिता करा रही है। और अगर आप उस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो आप हमारी वेबसाइट से कुछ खरीदारी करिये। दोस्तों इस प्रतियोगिता में मिलने वाले इनाम के बारे में भी कंपनी आपको बताएगी जैसे, बाइक, टीवी, फ्रिज, कार इत्यादि। लेकिन कंपनी तब ही आपको प्रतियोगिता में शामिल करेगी जब आप इनकी वेबसाइट से कोई कॉम्बो पैक खरीदेंगे। जब आप इनकी वेबसाइट पर जायेंगे तो आपको यह वेबसाइट एक ई-कॉमर्स की जेनुइन वेबसाइट लगेगी और आपको कॉम्बो पैक भी सस्ते दिए जायेंगे, जिसकी लालच में आकर आप कॉम्बो पैक को खरीदने के लिए भुगतान कर देंगे।
इसके बाद आप जैसे ही उनको भुगतान कर देंगे आपको प्रतियोगिता में शामिल कर लिया जायेगा। इसके बाद आपको फ़ोन कॉल आएंगे और आपको रैंकिंग के बारे बताया जायेगा, साथ ही आपसे कहा जायेगा कि अगर आप अच्छी रैंक पाना चाहते हैं तो आपको और अधिक शॉपिंग करनी होगी।
आपको लालच दिया जायेगा कि फलां आदमी आप से अच्छी रैंक पर चल रहा है अगर आप उससे अच्छी रैंक पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ इन्वेस्ट करना होगा। इसके बाद आप इन्वेस्ट करते हैं फिर आपको पहले रैंक की लालच दी जाएगी और आप से कहा जायेगा कि आप बस कुछ ही क़दम पीछे हैं पहली रैंक से इसलिए अगर आप पहली रैंक पर आना चाहते हैं, तो हमारी कंपनी में और इन्वेस्ट करिये। दोस्तों पहली रैंक के अच्छे इनाम की लालच कंपनी वाले दे सकते हैं जैसे कार इत्यादि। इसके बाद भी अगर आप उनको पैसे देते चले जाते हैं, तो वह लोग आप से तब तक पैसे ऐंठते रहेंगे जब तक आपको यह समझ नहीं आ जाता कि आपके साथ फ्रॉड हो रहा है। हो सकता है कि आपका विश्वास बनाये रखने के लिए कमपनी आपको कोई उपहार के तौर पर सामन भेजे जैसे ज्वेलरी लेकिन यह आपके इन्वेस्मेंट से कई गुना कम दाम की होगी।
यह थी दोस्तों 'शॉप ट्रेड इंडिया' नामक फ्रॉड कंपनी के बारे में जानकारी। यह जानकारी हमने आप तक इसलिए पहुंचाई ताकि आप ऐसी धोकेबाज़ कंपनियों से सावधान रहें। अब आपकी ज़िम्मेदारी बनती है की यह जानकारी आप दूसरों तक पहुचायें।

Post a Comment

0 Comments