दोस्तों जब भी बैंक हमें डेबिट कार्ड या एटीएम कार्ड इशू करता है तो उसपर एक लोगो बना होता है, जो कि Visa, Mastercard या Rupay का होता है। लेकिन यह लोगो क्या होता है? और यह क्यों अलग अलग होता है? किसी पर Rupay तो किसी पर Visa तो किसी पर Mastercard आज हम इनके अंतर को जानेंगे।
डेबिट कार्ड बैंक हमारी और अपनी सहूलियत के के लिए हमें देता है। डेबिट कार्ड के होने से पैसे निकालने के लिए हमें बैंक जाकर लाइन में लगने की ज़रुरत नहीं होती है। डेबिट कार्ड की मदद से हम किसी भी एटीएम से आसानी से पैसे निकाल सकते हैं। डेबिट कार्ड से पैसे निकलने के आलावा हम इससे ऑनलाइन किसी भी तरह का भुगतान कर सकते हैं। किसी को पैसे भेज सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी के लिए भुगतान कर सकते हैं। रिचार्ज कर सकते हैं किसी भी बड़ी शॉप पर भुगतान कर सकते हैं।
आईये सबसे पहले जान लेते हैं कि डेबिट कार्ड कहाँ कहाँ इस्तेमाल होता है।
डेबिट कार्ड के उपयोग
- किसी की POS मशीन पर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। POS मशीन अक्सर बड़ी बड़ी दुकानों, शॉपिंग मॉल, शोरूम्स, व अन्य मर्चेंट्स के पास मिल जाएँगी जहाँ हमको नकदी से भुगतान करने की ज़रुरत नहीं पड़ती है, बल्कि हम अपना डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड स्वाइप करके उसको भुगतान कर सकते हैं।
- किसी भी बैंक के एटीएम से नकद निकासी कर सकते हैं यानी पैसे निकाल सकते हैं।
- डेबिट कार्ड से ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भुगतान कर सकते हैं।
- किसी भी तरह का ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन कर सकते हैं चाहे किसी भी प्रकार की टिकट बुकिंग हो, फीस जमा करनी हो रिचार्ज करना हो, किसी भी प्रकार की बिल का भुगतान करना हो।
- डेबिट कार्ड से फण्ड ट्रांसफर कर सकते हैं। आप जिसको चाहें पैसे भेज सकते हैं।
तो यह थे डेबिट कार्ड के उपयोग अब आप सोचिये की जिस POS मशीन से अापने दूकानदार को या किसी भी मर्चेंट को भुगतान किया है, तो आपके बैंक खाते से उसके खाते में पैसे जायेंगे तो क्या उस मर्चेंट का खाता और आपका खाता एक ही बैंक में है?
या आप यह सोचिये कि आप डेबिट कार्ड से एटीएम मशीन से पैसे निकालना चाहते हैं तो क्या आप केवल उसी बैंक एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं जिसमें आपका खाता है?
क्या जब आप किसी बैंक के डेबिट कार्ड से किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट को पैसे का भुगतान करते हैं तो क्या उस वेबसाइट का और आपका बैंक एक ही होता है?
जब आप किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान करते हैं, चाहे टिकट बुकिंग के लिए या फीस जमा करने के लिए या रिचार्ज और बिल के लिए तो ऐसे में पैसे तो उनके बैंक खाते में ही जाते होंगे। तो क्या उनका और आपका खाता एक ही बैंक में होता है?
जब भी आप डेबिट कार्ड से किसी को पैसे भेजते हैं तो क्या आपका और पैसे लेने वाला का एक ही बैंक में खाता होता है?
इन सबका जवाब है नहीं ऐसा ज़रूरी नहीं है कि भुगतान करने वाले का और भुगतान लेने वाले का एक ही बैंक में खाता हो। या यह कह सकते हैं कि पैसे देने वाले का और पैसे लेने वाले का एक ही बैंक में खाता होना ज़रूरी नहीं है। इसी प्रकार हम चाहे किसी भी बैंक का डेबिट कार्ड रखते हों उससे किसी भी बैंक की एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं।
फिर यह सवाल उठता है कि आखिर यह होता है कैसे है की किसी भी बैंक में खाता रखने वाला व्यक्ति किसी भी बैंक वाले व्यक्ति को भुगतान कर सकता है और उससे लेनदेन भी कर सकता है?
और किसी भी बैंक के डेबिट कार्ड से किसी भी बैंक की एटीएम मशीन से पैसे निकाले जा सकते हैं।
आपको बता दें यह सब हो सकता है और यह सब होता है 'पेमेंट गेटवे' के ज़रिये जिसको हिंदी में 'अदायगी का रास्ता' भी कह सकते हैं।
यह जो आपके डेबिट कार्ड पर Visa, RuPay, और Mastercard का लोगो बना होता है, यह असल में यह 'पेमेंट गेटवेज़' हैं।
अब सवाल यह उठता है कि 'पेमेंट गेटवेज़' क्या होता है?
आपको बता दें कि 'पेमेंट गेटवेज़' भुगतान करने वाले और भुगतान लेने वाले के बैंक के बीच एक मध्यस्थ का काम करता है। या यह कह सकते हैं कि दो अलग-अलग बैंकों के बीच यह एक जोड़ बना देता है। जिसकी मदद से दो अलग अलग बैंकों के बीच आसानी से लेनदेन हो जाती है। यह भी कह सकते हैं कि यह पैसे देने वाले और लेने वाले के बैंकों के बीच में यह मध्यस्थ बन जाता है। जिससे की दोनों बैंकों में लेनदेन हो पाती है। 'पेमेंट गेटवेज़' की मदद से हम किसी भी बैंक के खाताधारक को पैसे दे सकते हैं या उसको भुगतान कर सकते हैं और इसकी मदद से हम किसी भी बैंक के खाताधारक से भुगतान ले सकते हैं। या यूँ कहूं की पैसे ले भी सकते हैं। 'पेमेंट गेटवेज़' की मदद से ही हम किसी को भी भुगतान कर सकते हैं चाहे हमारा खता और मर्चेंट का खाता अलग अलग बैंक में ही क्यों न हो। इसी तरह हम किसी भी बैंक की एटीएम मशीन से पैसे पैसे निकाल सकते हैं। चाहे हमारा खाता किसी और बैंक में हो और एटीएम मशीन किसी अन्य बैंक की ही हो।
आपने यह तो समझ लिया कि 'पेमेंट गेटवेज़' क्या होता है। और यह भी जान लिया कि Visa, RuPay, और Mastercard 'पेमेंट गेटवेज़' हैं। अब यह जान लीजिये कि इन तीनों में अंतर क्या है।
Visa कार्ड Mastercard और RuPay में अंतर
Visa और Mastercard यह दोनों अमेरिकन 'पेमेंट गेटवेज़' कंपनी हैं जो कि पूरी दुनिया में चल रही हैं। Visa और Mastercard वाले डेबिट कार्ड से आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर या विश्व स्तर पर किसी को भुगतान कर सकते हैं। इन दोनों कार्ड्स की मदद से आप भारत में रह कर किसी भी देश की ई-कॉमर्स वेबसाइट को भुगतान कर सकते हैं। इन दोनों कार्ड को आप अंतरराष्ट्रीय स्तर इस्तेमाल कर सकते हैं। भारत में रहते हुए किसी भी देश में आप इन दोनों कार्ड से भुगतान कर सकते हैं। चाहे आप किसी को पैसे भेजो या आप किसी अन्य देश में जाकर इन दोनों कार्ड की मदद से एटीएम मशीन से पैसे निकालो या फिर किसी भी दूकान, मर्चेंट को POS मशीन द्वारा भुगतान करो सब हो सकता है। इन दोनों कार्ड से किसी भी देश में शॉपिंग कर सकते हैं। संक्षेप में आप इन दोनों कार्ड को किसी भी देश में ले जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
RuPay कार्ड भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा बनाया गया देशीय कार्ड है, जिसको आप भारत में ही लेनदेन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन 2015 से इसको विश्व की बड़ी बड़ी भुगतान कंपनियों जैसे डिस्कवर, जेसीबी, डाईनर्स क्लब, यूनियन पे और पल्स से सहयोग मिला और इसका उपयोग क्षेत्र बढ़ गया है। और भारत के बाहर भी कुछ, कुछ जगहों पर इस्तेमाल किया जाने लगा। लेकिन सभी RuPay के डेबिट कार्ड विश्व स्तर पर इस्तेमाल नहीं किये जा सकते हैं। विश्व स्तर पर इस्तेमाल करने के लिए RuPay के कुछ ही कार्ड काम में आते हैं जिनको RuPay ग्लोबल या प्लैटिनम कहा जाता है।
RuPay कार्ड का इस्तेमाल अधिकतर भारत में ही होता है। भारत के बाहर बहुत से देशों में RuPay कार्ड स्वीकृत नहीं है।
तो यह थे इन कार्ड्स के अंतर आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में ज़रूर बताएं।

0 Comments