आपने भी अपने जीवन में कभी न कभी डर का एहसास किया होगा। जब भी आप अकेले रहते होंगे या अँधेरे में रहते होंगे तो आपने एक डर को ज़रूर महसूस किया होगा। या जब आप अकेले रहते हो या अँधेरे में हो या फिर आप सुनसान रास्ते से कहीं जा रहे हों तो आपको कभी न कभी ऐसा ज़रूर महसूस हुआ होगा कि आपके पास कोई है या फिर कोई आपका पीछा कर रहा है। बहुत से लोग यह भी दावा करते हैं, कि उन्होंने कोई विचित्र चीज़ देखी है। और उस विचित्र चीज़ को भूत या प्रेत का नाम देते हैं। बहुत से लोग यह भी दावा करते हैं कि उन्होंने औलोकिक और असाधारण गतिविधियां होते देखी हैं।
धार्मिक मान्यताओं की मानें तो भूत या प्रेत आत्माएं ही होती हैं इनमें आत्माओं में जो खराब आत्माएं होती हैं उनको भूत कहा जाता है।
आत्मा जब मोक्ष नहीं प्राप्त कर पाती तो वह भटकती रहती है, और इंसानों को परेशान करती है।
कुछ लोग यह भी मानते हैं कि भूत इंसानी शरीर में भी प्रवेश कर जाते हैं और फिर वह इंसान उस भूत के वश में चला जाता है। और जो भूत उससे कराना चाहता है वह इंसानी शरीर करता है। जब भूत किसी शरीर में जाता है तो उस व्यक्ति को पता नहीं चलता है कि वह क्या क्या कर रहा है।
भूत प्रेत में विश्वास करने वाले लोगों की संख्या बहुत ज़्यादा है, लेकिन वहीं कुछ लोग इसको महज़ एक अन्धविश्वास मानते हैं। और जो लोग ऐसी चीज़ों को मानते हैं उनको जाहिल, गंवार और नासमझ बताते हैं।

0 Comments