ततैया, बर्रे और बिच्छू के डंक मारने पर अपनाएं यह प्राकृतक उपचार, दर्द तुरंत हो जायेगा खत्म


अगर आपको बर्रे, ततैया, हड्डा या फिर बिच्छू डंक मार देता है तो आप दर्द से कराह उठते हो, और आप तुरंत डॉ के पास या मेडिकल स्टोर पर जाकर पैन किलर नहीं ला सकते तो ऐसे में आपके पास कोई ऐसा उपाय होना चाहिए तोजी हाँ दोस्तों ऐसा बिलकुल मुमकिन है। अगर आपको बर्रे, ततैया या बिच्छू डंक मार दे तो आपको बहुत दर्द होता है और यह दर्द तब तक रहता है जब तक उसके डंक के ज़हर का असर होता है।
ततैया कभी कभी डंक मरते समय अपना डंक आपके शरीर में भी छोड़ सकती है क्यूंकि उसका डंक बहुत कमज़ोर होता है। और डंक के कमज़ोर होने के कारण जब वह डंक आपके शरीर में घुसाती है तो डंक कभी-कभी टूट कर हमारे शरीर में ही रह जाता है। हालांकि ऐसा ज़रूरी नहीं होता है, लेकिन कभी कभी ऐसा हो भी सकता है, तो बेहतर है अगर बर्रे, ततैया या ततैया परिवार के किसी अन्य सदस्य जैसे मधुमख्खी का डंक अगर आपके शरीर में रह गया हो तो बेहतर होगा कि आप उसको निकल लें। क्यूंकि अगर डंक अंदर रहेगा तो वह हमें और तकलीफ देगा।
दोस्तों गर्मियों और बरसातों में अक्सर देखा जाता है कि वह जीव जंतु भी बाहर आने लगते हैं, जो इंसानों से बहुत ज़्यादा डरते हैं जैसे सांप और बिच्छू। सांप के बारे में हम यही कहेंगे कि अगर किसी को भी सांप काट ले तो उस पर किसी भी घरेलु उपचार, या प्राकृतिक उपचार या किसी झाड़ फूँक का कोई असर नहीं होगा। क्यूंकि भारत में सामान्य रूप पाए जाने वाले ज़हरीले साँपों में हेमोटोक्सिक और न्यूरोटॉक्सिक नामक ज़हर होता है जिसका तोड़ केवल आपको हॉस्पिटल में ही मिलेगा।
बिच्छुओं में भी कुछ प्रजातियां ऐसी होती हैं जिनके डंक से इंसान की मौत हो सकती है। लेकिन भारत में ज़्यादातर पाए जाने वाले बिच्छुओं के काटने से इंसान की मौत नहीं होती है लेकिन इसके डंक मारने से भयंकर दर्द ज़रूर होता है।
हम आपको बताएँगे कि अगर आपको बर्रे, ततैया, या बिच्छू डंक मार दें तो आप उसके दर्द से कैसे राहत पा सकते हैं।
अगर आपको बर्रे, ततैया या बिच्छू डंक मार दे तो आप सबसे पहले चूना लीजिये और लहसुन पीस कर पेस्ट बना लीजिये और सिरका लीजिये जो आपको बाज़ार में मिल जायेगा सिरका ज़्यादातर गन्ने के रस से बनाया जाता है।

आवश्यकता:
चूना
लहसुन
सिरका
सबसे पहले आप लहसुन को पीस कर उसका पेस्ट बना लें, फिर उसमें चूना और सिरका डाल लें यह तीनों बराबर मात्रा में और आपकी आवश्यकता के अनुसार ही होना चाहिए। सबसे पहले आप इन तीनों चीज़ों को आपस में मिला लें फिर जहाँ डंक लगा हो उस जगह पर लगा लें।
आप जैसे ही इसको लगाएंगे तुरंत इसका रंग बदलने लगेगा। और आपको जलन कम होते हुए महसूस होगी साथ ही जब आपका दर्द थोड़ा कम हो जाए तो आप उस जगह पर प्याज पीस कर पेस्ट बना कर लगाइये जिससे सूजन कम हो जाएगी।
यह उपचार आपके शरीर से बर्रे, ततैया और बिच्छू के ज़हर को बाहर निकालता है और साथ ही आपको जलन से राहत देता है। उसके बाद प्याज का इस्तेमाल होने वाली सूजन और दर्द को भी कम करता है। समय पर काम आ सके और तुरंत आपका दर्द ठीक कर दे।

Post a Comment

0 Comments