दोस्तों अगर आप परेशान हैं क्यूंकि आपका किसी बैंक में खाता नहीं खुल रहा है। या फिर आपके पास खाता खोलने के लिए बड़ी धनराशि नहीं है और बैंक आपका खाता खोलने के लिए आप से 1 हज़ार 2 हज़ार या 3 हज़ार रुपए मांगता है। या फिर खाते को चलाने के लिए आपसे खाते में कुछ धनराशि बनाये रखने के लिए कहा जाता है, तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हम आपको ऐसे पांच सबसे छोटे सरकारी बैंकों के बारे में बताएँगे जहाँ आप कम राशि या जीरो बैलेंस से भी अपना खाता आसानी से खुलवा सकते हैं।
दोस्तों यह बैंक भारत के पांच सबसे छोटे सरकारी बैंकों में आते हैं इनके पास ग्राहकों की कमी होती है, इसलिए अगर आप खाता खोलने के लिए आवेदन करते हैं, तो आपका खाता बिलकुल आसानी से खोल दिया जायेगा।
इन बैंकों में आपको अन्य बैंकों की तरह सभी सुविधाएँ और सेवायें मिलेंगी। इसलिए अगर आपका अभी तक किसी बैंक में खाता नहीं है तो आप इनमें से किसी एक बैंक में अपना खाता खुलवा सकते हैं।
हमने इन बैंकों की कुल संपत्ति के आधार पर इनको सूचीबद्ध किया है, और उसी आधार पर इनको श्रेणीबद्ध किया है।
5. बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र
इस बैंक की स्थापना 1935 में हुई थी, इस बैंक का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। कहने को तो यह बैंक काफी पुराना है, लेकिन इस बैंक की देश भर में अब तक लग भग 1897 शाखाएं ही खोली गई हैं। इस बैंक के देश भर में 1129 एटीएम हैं। बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की कुल संपत्ति ₹1,610 बिलियन की है। और इसकी आय की बात की जाए तो ₹130.53 बिलियन है। यह भारत का पांचवां सबसे छोटा सरकारी बैंक है।
4. विजया बैंक
इस बैंक की स्थापना 1931 में हुई थी, इस बैंक का मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में है। इस बैंक की देश भर में 2,031 शाखाएं हैं और 2001 एटीएम हैं। विजया बैंक की कुल संपत्ति ₹1,549 बिलियन है, और इसकी आय ₹123.8 बिलियन है। इस लेहाज़ से यह भारत के पांच सबसे छोटे सरकारी बैंकों में चौथे स्थान पर है।
3. देना बैंक
देना बैंक की स्थापना 1938 में हुई थी, इस बैंक का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। इस बैंक की देश भर में 1,874 शाखाएं हैं और एक पुराने आंकड़े के मुताबिक 1432 एटीएम हैं। देना बैंक की कुल संपत्ति ₹1,335 बिलियन है और इसकी आय ₹106.45 बिलियन है। इस लेहाज़ से यह भारत का तीसरा सबसे छोटा सरकारी बैंक है।
2. यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया
इस बैंक की स्थापना 1950 में हुई थी और इसका मुख्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल में है। इस बैंक देश भर में 2,054 शाखाएं हैं जबकि इनके एटीएम की संख्या हमें सही से ज्ञात नहीं है। इस बैंक की कुल संपत्ति ₹1,230 बिलियन है, और आय ₹99.37 बिलियन है। यह बैंक भारत का दूसरा सबसे छोटा सरकारी बैंक है।
1. पंजाब एंड सिंद बैंक
यह बैंक अपनी कुल संपत्ति की हैसियत से भारत का सबसे छोटा सरकारी बैंक है। इस बैंक की स्थापना 1908 में हुई थी, इस बैंक की देश भर में 1,554 शाखाएं हैं और पुराने आंकड़ों की मानें तो 1400 एटीएम हैं। इस बैंक का मुख्यालय नई दिल्ली में है, और इसकी कुल संपत्ति ₹1,025.8 है, और आय ₹87.44 बिलियन है। यह बैंक भारत के पांच सबसे छोटे सरकारी बैंकों में पहले नंबर पर आता है।
यह थे भारत के पांच सबसे छोटे सरकारी बैंक। छोटे होने का मतलब यह नहीं है कि इन बैंकों द्वारा कम सुविधाएँ या सेवायें दी जाएँगी बल्कि छोटे होने का मतलब है की इनकी कुल संपत्ति बाकी के बैंकों से कम है। लेकिन अगर आप इनमें खाता खुलवाते हैं तो आपका खाता भी आसानी से खुल जायेगा और आपको अन्य बैंकों की तरह यह बैंक भी खाते पर मिलने वाली सभी सेवायें देंगे।
तो आप बताइये कि क्या आप इन पाँचों में से किसी बैंक में खाता खुलवाना चाहेंगे? अगर आप खाता खुलवाना चाहेंगे तो इनमें से किस बैंक में खाता खुलवाएंगे?
या क्या आपका पहले से इन पाँचों बंकों में से किसी एक बैंक में खाता मौजूद है?
अगर मौजूद है तो हमें बताइये कि आपका खाता किस बैंक में है? और अगर नहीं है तो आप इनमें से किस बैंक में खाता खोलेंगे?




0 Comments