डंक मारने वाला पेड़, गर गलती से छुआ तो छोड़ेगा नहीं

पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण के संरक्षक इन्हीं के होने से हमारा पर्यावरण स्वच्छ होता है। पेड़ पौधे हरियाली तो हर किसी को अच्छी लगती है और उनसे हमें और हमारे पर्यावरण को बहुत फ़ायदा पहुंचता है। लेकिन कभी आपने यह सोचा है कि कुछ ऐसे भी पेड़ और पौधे हैं जो हमें नुक्सान भी पहुंचा सकते हैं।

Copyright Holder: My Net Cafe
जी हाँ दोस्तों ऑस्ट्रेलिया में मूल रूप से पाया जाने वाला पेड़ जिमपी जिमपी दुनिया के सबसे खतरनाक पौधों में से एक है। इसको डेंड्रोसाइड मोराइड्स भी कहा जाता है। यह पेड़ इंडोनेशिया में भी पाया जाता है इस पेड़ की खासियत यह है कि यह बहुत आक्रामक होते हैं। जैसे ही कोई इस पेड़ को छूता है इसकी पत्तियां छूने वाले को ज़ोरदार डंक मारती हैं। यह डंक बहुत दर्दनाक होता है पीड़ित को ऐसा महसूस होता है कि डंक मारने वाली जगह पर किसी ने गरम एसिड डाल दिया हो पीड़ित बहुत देर तक ऐसी जलन महसूस करता है। इस पेड़ की डंक मारने वाली पत्तियां अपने पीड़ितों में एक तीव्र एलर्जी प्रतिक्रिया उत्पन्न करती हैं। कभी-कभी एनाफिलेक्टिक शॉक का कारण बनती हैं।

Copyright Holder: My Net Cafe
इसके डंक के कारण आपको एक महीने तक कष्ट झेलना पड़ सकता है। लोगों ने इसे विभिन्न रूप से वर्णित किया है जैसे कि उन्हें एसिड से जलाया जा रहा हो, बिजली का शॉक दिया जा रहा हो, या डंक वाली जगह को कुचला जा रहा हो। बहुत से लोगों से सूचना दी है कि इसके डंक के दर्द से घोड़े पागल हो गये हैं और चट्टान से कूद कर अपनी जानें दे दीं हैं। इस पेड़ के चारों ओर काम करने वाले फॉरेस्टर्स और वैज्ञानिक श्वसन यंत्र और मोटे सुरक्षात्मक कपड़े पहनते हैं ताकि वे इसके डंक से बच सकें।

Post a Comment

0 Comments