पति के होते हुए भी ग़ैर मर्द से सम्बन्ध क्यों बनतीं हैं पत्नियां? यह रहे कारण


विवाह का बंधन भारत में एक पवित्र और अटूट बंधन माना जाता है, जिसमें पति पत्नी एक साथ सात जन्मों तक साथ रहने की शपथ लेते हैं। और वास्तव में पति और पत्नी का रिश्ता ऐसा होना भी चाहिए जो बड़ी बड़ी मुसीबतों में भी एक दूसरे का साथ छोड़े। क्यूंकि शादी करने से पहले पति पत्नी एक दूसरे से वादा करते हैं कि वह हर दुःख सुख में एक दूसरे का साथ देते रहेंगे और कभी एक दूसरे से अलग नहीं होंगे। लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि कुछ कारणों से यह पवित्र रिश्ता टूट जाता है या इनमें दरार आ जाती है।
और पति और पत्नी एक दूसरे से अलग अलग हो जातें हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ ऐसी समस्याएं आ जातीं हैं जिनकी वजह से कभी तो पति बेवफा हो जाता है और कभी पत्नी बेवफा हो जाती है और विवाह के अतिरिक्त बाहर किसी ग़ैर मर्द से सम्बन्ध रखने लगती है।
फिल्मों में आपको केवल एक ही कारण बताया जाता है कि क्यों एक पत्नी किसी दूसरे मर्द से सम्बन्ध बनाती है। और वह कारण होता है 'यौन इच्छाओं की असंतुष्टि' यानी पति अगर पत्नी की यौन इच्छाओं को पूरा नहीं कर पा रहा हो तो पत्नी किसी अन्य मर्द से सम्बन्ध बनाने को सोचने लगती है। दोस्तों यह एक कारण हो सकता है कि यौन इच्छाओं की असंतुष्टि के कारण पत्नी किसी ग़ैर मर्द से सम्बन्ध बनाये। लेकिन फिल्मों में ऐसा दिखाया जाता है कि यही एकमात्र कारण है। जबकि यह पूरी तरह से झूट है कि यह एकमात्र कारण होता है की यौन इच्छाओं की असंतुष्टि के चलते पत्नी किसी ग़ैर मर्द से सम्बन्ध बनाये।

हम आपको बताएँगे ऐसे पांच कारणों के बारे में जिसके चलते पत्नी सम्बन्ध बनाने के लिए किसी ग़ैर मर्द को तलाश कर लेती है।

कलेश: अगर पति पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो जाए या बात-बात पर झगडे होते हैं, जिनके कारण पति पत्नी में तनाव आ जाएँ। और दोनों एक दूसरे से नाराज़ रहने लगे तो ऐसे में पति पत्नी के रिश्तों में दरार पड़ने लगती है। और ऐसी स्थिति में न केवल पत्नी बल्कि पति भी विवाह के अतिरिक्त किसी अन्य साथी की तलाश करने लगता है, जससे वह अपनी सारी चीज़ें साझा कर सके। तो अगर वैवाहिक जीवन में ऐसी स्थिति पैदा होती है, तो पति हो या पत्नी वह किसी ग़ैर मर्द या औरत से सम्बन्ध बना सकते हैं।

सम्मान न होना: अगर कोई पति अपनी पत्नी को सम्मान और इज़्ज़त नहीं देता है, और बार बार उसको नीचे दिखाने की कोशिश करता है तो इस स्थिति में कोई भी औरत हो ऐसे मर्द के साथ रहना बिलकुल भी पसंद नहीं करेगी, जो उसको सम्मान न देता हो और उसको बार बार बेइज़्ज़त करता हो। अगर वैवाहिक जीवन में ऐसी स्थिति पैदा होती है, तो पत्नी ऐसे मर्द की तलाश करती है जो उसकी बातों को समझता हो उसकी भावनाओं की क़द्र करता हो और उसको सम्मान देता हो। अगर पत्नी को ऐसा मर्द मिल जाता है तो वह उसके साथ सम्बन्ध भी बना सकती है।

ज़रूरतों का पूरा न होना: अगर कोई पति इस लायक है कि वह अपनी पत्नी की उन ज़रूरतों हो पूरा कर सकता हो जिसकी पत्नी मांग करती हो, लेकिन फिर भी वह उन ज़रूरतों को नज़रअंदाज़ करता हो तो पत्नी ऐसे मर्द की तलाश करती है, जो उसकी ज़रूरतों को समझता हो और उनको पूरी करता हो। इसीलिए कहा जाता है कि शादी करने से पहले शादी करने के लायक बनना चाहिए ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो। अगर ऐसी स्थिति पैदा होती है कि पति अपनी पत्नी मांगों को नज़रअंदाज़ करने लगा हो तो ऐसे में पत्नी किसी ग़ैर मर्द से भी वह मांगे पूरी करा सकती हैं।

पुराना प्यार: अगर पत्नी का विवाह से पहले कोई प्रेमी रह हो तो ऐसा ज़रूरी नहीं है कि वह अपने प्रेमी को भूल ही जाए। विवाह के बाद भी पत्नी अपने प्रेमी के संपर्क में आ सकती है। इसलिए महिला हो या पुरुष किसी से भी विवाह का फैसला बहुत सोच समझकर लेना चाहिए, ताकि इससे किसी दूसरे को ठेस न पहुंचे, और रिश्ता भी बरकरार रहे। खैर इस मामले में पति का भी कोई दोष नहीं होता है, और नहीं वह इस मामले में कुछ कर सकता है। अगर ऐसी स्थिति पैदा होती है तो समझदारी इसी में है कि पति अपत्नी तलाक ले लें।

यौन इच्छाओं का पूरा न होना: ऐसा ज़रूरी नहीं है कि अगर आप अपनी पत्नी की यौन इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाते हैं, तो वह इन इच्छाओं को पूरा करने के लिए किसी ग़ैर मर्द का सहारा लेगी। क्यूंकि ऐसे मामलों में हमेशा मर्दों में ही कमी नहीं होती है बल्कि औरतों में भी कोई समस्या हो सकती है। किसी पत्नी में विकार के कारण भी ऐसा हो सकता है की पत्नी असंतुष्टि महसूस कर सकती है। इसलिए हम हमेशा मर्दों को ही नहीं दोष दे सकते हैं। लेकिन अगर इस प्रकार की स्थिति पैदा होती है, कि पत्नी की यौन इच्छाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं, तो वह इनको पूरा करने के लिए किसी अन्य मर्द का सहारा ले सकती है।

तो यह थे ऐसे पांच कारण जिनके चलते पत्नी किसी ग़ैर मर्द से सम्बन्ध बना सकती है। इनके अलावा दूसरे भी कारण हो सकते हैं लेकिन अक्सर यही कारण होते हैं किसी रिश्ते के टूटने की।

Post a Comment

1 Comments