अगर लम्बी उम्र चाहते हैं तो करें यह 6 काम, मौत आएगी देर से


लम्बी उम्र और रोगमुक्त जीवन कौन नहीं चाहेगा? लेकिन बड़े सुभाग्य वाले होते हैं वह लोग जो अपना जीवन सुखी-सुखी बिताते हैं और सभी प्रकार की खतरनाक बीमारियों से दूर होते हैं। आज के समय में हमारी चिकित्सा प्रणाली आगे तो बढ़ रही है साथ ही इस प्रणाली ने तरह-तरह के रोगों के उपचार भी ढूंढ निकाले हैं। अगर हम आज के समय की तुलना आज के 50-60 साल पहले के समय से करें तो हमें पता चलता है कि ऐसे कई रोग थे जिनका इलाज पहले संभव नहीं था जो कि आज के समय में संभव हो गया है।
इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि पिछले कुछ सालों से हमारा मेडिकल सिस्टम बहुत तेज़ी से विकसित हुआ है। लेकिन हम इस बात से भी इंकार नहीं कर सकते हैं कि बदलते समय के साथ हमारे सामने कई कठिन चुनौतियाँ भी आई हैं, जिनका सामना हमें समय-समय पर करना पड़ता है फिर चाहे वह इबोला हो, स्वाइन फुले हो या निपाह समय-समय पर हमें इनसे निपटना पड़ता है।
भले ही हमारी चिकित्सा प्रणाली ने बहुत ज़्यादा तरक्की कर ली हो लेकिन बदलते समय के साथ नई-नई बीमीरियों ने भी जन्म लेना शुरू कर दिया है। जिनसे खुद हमारा मेडिकल सिस्टम भी परेशान आ गया है।
आज के भाग दौड़ भरे और व्यस्त समय में हमने अपने जीवन के तौर तरीकों में इतने परिवर्तन किये हैं जिनके नतीजे में हमें कई बुरे परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। हमने अपनी जीवन शैली और रहन-सहन के साथ इतने समझौते किये हैं कि केवल इन्हीं के कारण बहुत सी नई बीमारियों ने जन्म ले लिया है। इसके साथ साथ हमने अपने खान-पान की आदतों को भी ख़राब कर दिया है। जिनके कारण दिल की बीमारी, मधुमेह, मोटापा, उच्च कोलेस्ट्रॉल की शिकायत जैसी समस्याएँ बढ़ गई हैं। पिछले कुछ सालों से तो कैंसर की दर में भी वृद्धि आ गई है। इन सभी समस्याओं के कारण आज इंसान के जीवन की अवधि कम होती जा रही है, जहाँ वह पहले 80-90 सालों तक जीता था आज वह 50-60 की उम्र में ही किसी बीमारी की चपेट में आ जाता है और कम उम्र में ही बूढ़ा हो जाता है। एक तरह से देखा जाए तो अब इंसान के जीवन की उम्र कम होती जा रही है और वह पहले की तरह लम्बी उम्र नहीं जी पाता है। और इसका कारण भी हमने आपको साफ़ बता दिया है कि इंसान अपने काम-काज के पीछे अपने रहन-सहन और आदतें बदल रहा है, जिससे उसकी जीवन शैली में बहुत बदलाव आया है और साथ ही वह अपने खान-पान पर भी धयान नहीं देता है।
अभी जो हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है वह यह है कि हमें ऐसा क्या करना चाहिए जिससे हमारी जीवन शैली भी सुधर जाए और हमारा स्वास्थ्य भी और हम कम उम्र में ही किसी रोग के चपेट में न आएं।

इंसान की उम्र क्यों कम हो जाती है और वह लम्बे समय तक क्यों नहीं जी पाता है इसका कारण आज से 1400 साल पहले ही हज़रत अली ने बता दिया था, साथ ही उन्होंने इसका उपाय और हल भी बताया था कि जिसकी मदद से हम एक लम्बा जीवन प्राप्त कर सकते हैं।
एक बार हज़रत अली के पास एक व्यक्ति आता है और उनसे प्रश्न करता है। "या अली आपके पास हर प्रश्न का उत्तर है एक छोटा सा प्रश्न मैं आपके पास लाया हूँ, अगर अनुमति हो तो पेश करूँ"?
तो हज़रत अली ने कहा ऐ शख्स अल्लाह के रसूल ने मुझे "ज्ञान का द्वार" कहा है। मेरे पास से कोई सवाली (प्रश्न करने वाला) कभी खाली नहीं गया, पूछो तिम्हें क्या पूछना है?
उस व्यक्ति ने कहा या अली जो इंसान यह चाहे कि उसे मौत देर से आये और वह ज़्यादा समय तक ज़िंदा रहे, तो वह क्या करे?
हज़रत अली ने उस व्यक्ति को जवाब देते हुए कहा "जो व्यक्ति ज़्यादा समय तक ज़िंदा रहना चाहता है और लम्बी उम्र प्राप्त करना चाहता है, तो उसे चाहिए कि सुबह का खाना जल्दी खाया करे,और अपने पैर में ज़्यादा तंग (छोटे) जूते न पहने, और जो कपड़े पहने वह हलके से हों, और सुबह के समय (फज्र के बाद) और शाम के समय (अस्र के बाद) ऐसी जगह पर जाय करे जहाँ पेड़ हों, खुला आसमान हो, सवच्छ पर्यावरण हो। अपने शरीर पर मेहनत को लागू करे, औरतों के पास कम जाया करे। जिस इंसान ने इनका पालन किया तो वह अल्लाह की कृपा से शारीरिक और आध्यात्मिक रोगों से दूर रहेगा। और उसको मौत देर से आएगी।
इसके बाद हज़रत अली उस व्यक्ति से कहा ऐ शख्स अल्लाह ने किसी व्यक्ति की मृत्यु इतनी जल्दी नहीं निर्धारित की है, लेकिन इंसान की ग़लत आदतें इंसान को समय से पहले ही ख़त्म कर देती हैं।

हज़रत अली के कथन मुताबिक अगर हम इन 6 चीज़ों का पालन करें तो हमारी उम्र लम्बी हो सकती है।
  • सुबह में जल्दी खाना खाना चाहिए
  • छोटे और टाइट जूते नहीं पहनना चाहिए
  • हलके कपड़े पहनने चाहिए
  • सुबह और शाम के समय ऐसी जगहों पर जाना चाहिए जहाँ पेड़, पौधे हों, खुला आसमान हो, और सवच्छ वातावरण हो
  • अपने शरीर को मेहनत की आदत डलवानी चाहिए, यानी शरीर से मेहनत के काम लेने चाहिए
  • औरतों के पास कम जाना चाहिए 


अगर हम हज़रत अली के कथन की तुलना आज के चिकित्सा विज्ञान से करें तो हमें पता चलता है कि जो बातें आज से 14 सौ साल पहले हज़रत अली ने कही थी वही बात आज की मेडिकल साइंस भी कह रही है। इसलिए अगर हम लम्बी उम्र चाहते हैं और रोगमुक्त जीवन चाहते हैं तो हमें इन बातों का पालन करना होगा। ताकि इससे हमारा जीवन सुखदायक हो सके और हमारी आने वाली पीढ़ियां भी हम से प्रेरित हो और रोगमुक्त हो।

Post a Comment

0 Comments