2013 तक मोबाइल फोन ने घड़ी और कैमरे की जगह ले ली थी अब मोबाइल फोन प्राथमिक समय बताने वाला साधन बन चुका था। और कैमरे के बजाए मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो लिया जाने लगा था।
आज बहुत से यूजर्स के पास एक से अधिक फोन या मोबाइल डिवाइस हैं, जिसके परिणामस्वरूप दुनियां भर में 6 बिलियन से अधिक मोबाइल के ग्राहक हों चुकें हैं। लगभग आधे ग्राहक स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं और स्मार्टफोन के ग्राहकों में 75% एंड्रॉयड फोन के उपयोग करने वाले ग्राहक हैं।
दुनिया का सबसे पहला एंड्रॉयड फोन HTC Dream था। यह अक्तूबर 2008 में संयुक्त राज्य अमेरिका में T-Mobile G1 के नाम से बाजार में आया था। और तब दो साल की सेवा के समझौते पर 179 डॉलर में बिका था।


0 Comments