फेसबुक पर करें यह काम, और कमाएं लाखों रुपए



अगर आप फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि फेसबुक एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहाँ से आप हजारों, लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।
 जी हां फेसबुक अगर आप इस्तेमाल करते हैं, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि फेसबुक आपको बहुत बेहतरीन कमाई का स्त्रोत प्रदान करता है, जिसके माध्यम से आप थोड़ा सा काम करके हजारों रुपए कमा सकते हैं। अगर आप फेसबुक के माध्यम से पैसे कमाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास एक फेसबुक का एकाउंट होना चाहिए, और साथ ही साथ एक फेसबुक का पेज होना चाहिए, यह जरूरी नहीं है कि आपके पेज कितने लाइक हैं या कितने फॉलोअर हैं, केवल एक पेज होना चाहिए। पेज पर कम से कम पांच आर्टिकल होने चाहिए तभी आपका पेज मुद्रीकरण (Monetization) के लिए मंजूर होगा।
जब आपका पेज मुद्रीकरण के लिए मंजूर कर लिया जाएगा तो आपके पेज के आर्टिकल पर फेसबुक द्वारा विज्ञापन दिया जाने लगेगा, और इसी विज्ञापन के पैसे आपको फेसबुक द्वारा मिलेगा। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आज लोग विज्ञापन के माध्यम से लाखों लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं। यहां तक कि टेलिविज़न चैनलों की कमाई का एक जरिया विज्ञापन ही है।
फेसबुक द्वारा बनाया गया विज्ञापन नेटवर्क जिसका नाम है 'अॉडियंस नेटवर्क' (Audience Network) यह आपके पेज के आर्टिकल को मुद्रीकरण (Monetise) करता है, जिससे आपके पेज पर विज्ञापन आने लगते हैं, जैसे ही आपके पेज पर विज्ञापन आने लगेंगे आपकी कमाई शुरू हो जाएगी।
आप कितनी कमाई कर सकते हैं यह आपके पेज के दर्शकों की संख्या पर निर्धारित करता है, जितनी ज्यादा संख्या में लोग आपके पेज को देखेंगे उतनी ही ज्यादा आपकी कमाई होगी, इस प्रकार आपकी कमाई की कोई सीमा नहीं है।
तो अगर आपके पास एक फेसबुक एकाउंट है तो आप एक पेज बनाएं, उसके बाद उस पर पांच से ज्यादा आर्टिकल डालें, फिर इसको फेसबुक अॉडियंस नेटवर्क (Facebook Audience Network) के माध्यम से मुद्रीकरण (Monetize) करें। एक बार आपका पेज अप्रूव हो जाता है तो आपके पेज पर विज्ञापन आने शुरू हो जाएंगे।
अपने पेज को मंजूर कराने के लिए, और मुद्रीकरण के लिए आप 'www.developers.facebook.com/docs' पर जाएं जहां आपको इंस्टेंट आर्टिकल का विकल्प नजर आएगा, उस पर क्लिक करें और खोलें यहां कुछ विशेष प्रकार के निर्देश दिए गए हैं जिन्हें आप पढ़ें। और निर्देशों का पालन करते हुए अपने पेज को मोनेटाइज़ करें। मोनेटाइज़ का विकल्प आपको इसी में मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें!
मोबाइल फोन की सुस्त गति से हैं परेशान? ऐसे करें इसका इलाज 

Post a Comment

0 Comments