अक्सर कुछ लोगों को उनके मोबाइल फोन में कंपनी द्वारा दिया गया कीबोर्ड पसंद नहीं आता। और वह उसको इस्तेमाल करने के बजाए नए आकर्षक दिखने वाले कीबोर्ड अपने मोबाइल फोन के एप स्टोर (गूगल प्ले स्टोर, आई ट्यून्स) से डाउनलोड कर लेते हैं और उन्हें ही इस्तेमाल करते हैं। जबकि वे यह नहीं जानते कि यह कीबोर्ड उनके मोबाइल फोन के निजी डेटा के लिए उपयुक्त हैं या नहीं? एक नई रिपोर्ट के अनुसार एआई.टाइप कीबोर्ड के 31 मिलियन उपयोगकर्ताओं
के निजी डेटा सबके सामने उजागर हो गए हैं और इसमें केवल एंड्रॉयड उपयोगकर्ता ही शामिल हैं जिनके निजी डेटा लीक भी हो गए हैं। कंपनी डींग मारती है कि एंड्रॉयड और आईफोन को मिलाकर सके 40 मिलियन यूजर हैं, जबकि हकीकत में यूजरों की संख्या 31 मिलियन है।
क्रॉमटेक सिक्योरिटी सेंटर के सुरक्षा शोधकर्ताओं ने ईयान फितुशी के डेटाबेस सर्वर को असुरक्षित पाया, जो कि एआई. टाइप कीबोर्ड की सह-संस्थापक है। सर्वर में 577 जीबी से अधिक डेटा है और यह किसी के भी पहुँचने योग्य, मतलब डाटाबेस में किसी प्रकार का कोई पासवर्ड नहीं है, इसलिये कोई भी इसके डेटाबेस में घुस सकता है और किसी के भी निजी डेटा को चुरा सकता है।
इस असुरक्षित डेटाबेस में उपयोगकर्ताओं की अनेकों निजी जानकारियां शामिल थीं, उपयोग होने वाले डिवाइस के आईएमएसआई, आईएमईआई नंबर से लेकर उपयोगकर्ता द्वारा टाइप किये गये सभी प्रकार के शब्दों और मैसेज जिनमें पूरा नाम, स्थान, फोन नंबर, ई-मेल एड्रेस, पासवर्ड शामिल हैं, जिनका कोई भी गलत इस्तेमाल कर सकता है।
कंपनी तो दावे करती है कि वह यूजर्स द्वारा टाइप किये गये सभी टेक्स्ट को इन्स्क्रिप्ट और प्राइवेट करती है, जबकि शोधकर्ताओं ने फाइल को डाउनलोड किया और देखा भी जहां उपयोगकर्ताओं की 8.6 मिलियन टेक्स्ट की प्रविष्टियां मौजूद थीं, कीबोर्ड से टाइप की गई थीं। इनमें नाम, नंबर, ई-मेल एड्रेस, पासवर्ड और वेब सर्च भी शामिल थीं।
शोधकर्ताओं के मुताबिक कंपनी ने 10.7 मिलियन ई-मेल एड्रेस और 375.6 मिलियन फोन नंबर असुरक्षित छोड़ रखे थे।
कुछ किसी प्रकार का मामला स्विफ्ट कीबोर्ड के उपयोगकर्ताओं के साथ भी हो रहा है, स्विफ्ट कीबोर्ड एक यूजर द्वारा लिखे गए टेक्स्ट को उसके साथियों के 'सजेस्टेड वर्ड्स' में दिखाता है, जिससे प्राइवेसी को भारी खतरा हो सकता है क्योंकि टेक्स्ट में सभी प्रकार की गुप्त जानकारियां हो सकती हैं जैसे कि पासवर्ड।
यह भी पढ़ें....
सावधान: एयरटेल कंपनी कर रही है ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी



0 Comments