शराब से रहें दूर, हर साल लेता है 28 लाख लोगों की जान


शराब कितनी हानिकारक है इसका अंदाज़ा ह्यूस्टन से आई एक खबर द्वारा लगा सकते हैं। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में किये गए अनुसन्धान से पता लगता है कि शराब हर 28 लाख लोगों की मौतों का कारण बनता है। 
अनुसंधानकर्ताओं ने एक रिपोर्ट दी है, जिसमें उन्होंने बताया है, कि कैसे अल्कोहल प्रत्येक वर्ष 28 लाख लोगों की जान ले लेता है। 
अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार प्रत्येक वर्ष अल्कोहल की वजह से कैंसर और हृदय सम्बन्धी रोगों सहित सड़क दुर्घटनाओं के चलते दुनिया भर में 28 लाख लोगों की मौत होती है। 
वहीं दूसरी ओर अनुसंधानकर्ताओं को इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला है, कि कम मात्रा में अल्कोहल का सेवन स्वस्थ रहने में सहायता करता है। इसके अलावा उन्हें इस बात के भी सबूत नहीं मिले हैं कि किसी भी प्रकार के अल्कोहल का सेवन स्वस्थ रहने में मददगार साबित हो सकता है। 
इससे साफ़ ज़ाहिर होता है क़ि शराब चाहे कैसा भी हो और कितनी भी मात्रा में पिया जाता हो, कम या ज़्यादा हर हाल में आपको नुक्सान पहुंचाएगा। 
विस्तृत अनुसन्धान के अनुसार कभी कभार शराब पीना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। 
'लांसेट मेडिकल' जर्नल में छपी रिपोर्ट के अनुसार साल 2016 में शराब के कारण 28 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 

Post a Comment

0 Comments