स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में अब घर बैठे जीरो बैलेंस से खोलें खाता, पाएं प्लैटिनम डेबिट कार्ड


अगर आप भी देश के सबसे बड़े बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में अपना खाता खोलना चाहते हैं, तो अब आपको ज़्यादा परेशान होने की ज़रुरत नहीं है। वैसे हम जब भी इस तरह के बैंकों की ब्रांच में इस उद्देश्य से जाते हैं कि हमें अपना एक बचत खाता खोलना है तो उसके लिए हमें बहुत धक्के खाने पड़ते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लेकर आया है ऐसी योजना जिसकी मदद से आप घर बैठे अपना बचत खाता खोल सकते हैं।
इस योजना का नाम योनो है जिसका अंग्रेज़ी में फुलफॉर्म होता है 'यू ओनली नीड वन'
इस योजना के तहत आपको दो तरह के बचत खाते प्रोवाइड किये जाते हैं।
  1. डिजिटल सेविंग्स अकाउंट (डिजिटल बचत खाता)
  2. इंस्टा सेविंग्स अकाउंट (इंस्टा बचत खाता)
इनमें मिलने वाली सेवाएं लगभग सामान ही होती हैं।

इंस्टा सेविंग्स अकाउंट की विशेषताएं



  • ओटीपी ई-केवाईसी पर आधारित होता है - जो नए ग्राहकों के लिए है जिनका एसबीआई के साथ कोई मौजूदा संबंध नहीं हो।
  • पेपरलेस खाता खोला जाता है।
  • खाते को सक्रिय करने के लिए बैंक शाखा जाने की ज़रुरत नहीं होती है - तुरंत खाता सक्रिय होता है।
  • मुफ्त रूपे डेबिट कार्ड दिया जाता है। जिसका ग्रीन पिन प्रक्रिया के माध्यम से एटीएम पिन जनरेट किया जायेगा।
  • यह खाता जॉइंट नहीं खोला जा सकता और इसके हर लेन-देन की सीमा 49,999 रुपए तक ही होती है। और शाखा में इस खाते के लिए नकदी लेनदेन सेवाओं की अनुमति नहीं है।
  • यह खाता आप योनो की वेबसाइट से खोल सकते हैं या फिर आप इसका एप्लीकेशन अपने मोबाइल फ़ोन में डाउनलोड करके खोल सकते हैं।
  • फिलहाल इस खाते में न्यूनतम शेषराशि रखना ज़रूरी नहीं है हालांकि, 31 मार्च 201 9 तक ही इंस्टा सेविंग अकाउंट के लिए न्यूनतम शेष राशि न रखने की छूट दी गई है।
  • खाते में अधिकतम शेष राशि केवल 1.00 लाख रु. है। और वर्ष में कुल 2 लाख रु. तक ही है।
  • इस खाते को अपग्रेड करने के लिए जैसे जॉइंट खाता के लिए, या इंस्टा बचत खाते से सामान्य बचत खाते में बदलने के लिए आपको बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा ई-केवाईसी को पूरा कराना होगा।
  • खाते में पासबुक प्रदान नहीं किया जाएगा। ग्राहक को ईमेल द्वारा एक ऑडियो-विज़ुअल स्टेटमेंट भेजा जाएगा।
  • इस खाते के लिए कोई चेक बुक सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।
  • इंस्टा सेविंग्स अकाउंट खोलने के लिए आवेदक द्वारा चुनी गई शाखा को होम ब्रांच के रूप में टैग किया जाएगा।
  • नामांकन सुविधा एसबीआई ऐप द्वारा योनो के भीतर उपलब्ध है और इंस्टा सेविंग्स अकाउंट के लिए अनिवार्य है। नामांकन केवल एक नामांकित व्यक्ति के पक्ष में किया जा सकता है।

इस खाते को खोलने के लिए योग्यता

18 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय निवासी इंस्टा सेविंग अकाउंट खोलने योग्य हैं।
  • एसबीआई के साथ ग्राहक का कोई मौजूदा संबंध नहीं होना चाहिए।
  • ग्राहक के पास वैध आधार संख्या और वैध स्थायी खाता संख्या (पैन कार्ड) होना चाहिए। यदि आधार में प्रतिबिंबित ग्राहक का नाम पैन कार्ड से अलग है, तो आधार के अनुसार विवरण रिकॉर्ड पर लिया जाएगा।
  • ग्राहक के पास उसके नाम पर पंजीकृत एक वैध और सक्रिय स्थानीय मोबाइल नंबर होना चाहिए, जो उसके आधार में भी रजिस्टर हो, एक वैध और सक्रिय ईमेल आईडी होनी चाहिए।
  • किसी भी अन्य बैंक / वित्तीय संस्थान में कोई आधार ओटीपी आधारित सत्यापन खाता नहीं होना चाहिए।
  • किसी भी समय, ग्राहक के पास केवल एक ही इंस्टा बचत खाता हो सकता है और कोई अन्य खाता नहीं हो सकता है।

डिजिटल सेविंग्स अकाउंट की विशेषताएं


  • सामान्य बचत बैंक खाते तरह तयशुदा न्यूनतम धनराशि ग्राहक को बनाए रखने की आवश्यकता होगी। हालांकि, 31 मार्च 201 9 तक डिजिटल सेविंग अकाउंट के लिए न्यूनतम शेष राशि न रखने छूट दी गई है।
  • खाताधारक अपनी शाखा में जा कर डिजिटल सेविंग्स अकाउंट को सामान्य बचत खाते में परिवर्तित करेगा उसके बाद ही उसके पास इस बचत खाते को संयुक्त खाते में परिवर्तित करने का विकल्प होगा। ग्राहक को डिजिटल बचत खाते को सामान्य बचत खाते में या सीएसपी खाते में परिवर्तित करने की अनुमति दी जाएगी।
  • यह खाता आप योनो की वेबसाइट से खोल सकते हैं या फिर आप इसका एप्लीकेशन अपने मोबाइल फ़ोन में डाउनलोड करके खोल सकते हैं।
  • चेक बुक शुल्क सामान्य बचत खाते पर लागू होने वाले शुल्क जैसा ही होगा।
  • एक वैयक्तिकृत विशेष प्लैटिनम डेबिट कार्ड (ग्राहक की तस्वीर के साथ) निःशुल्क जारी किया जाएगा। इस कार्ड का वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज 250 रुपए होगा अगर ग्राहक औसत तिमाही धनराशि 25000 रुपए खाते में रखता है तो दूसरे साल से कोई चार्ज नहीं लिए जायेगा। ग्रीन पिन प्रक्रिया के माध्यम से एटीएम पिन उत्पन्न किया जाना है।
  • खाते में पासबुक प्रदान नहीं किया जाएगा। ग्राहक को ईमेल द्वारा एक ऑडियो-विज़ुअल स्टेटमेंट भेजा जाएगा। इस खाते में आपको पासबुक तब ही दिया जायेगा जब आप इस खाते को सामान्य बचत खाते में परिवर्तित कर लेते हैं।
  • खाता खोलते समय आवेदक द्वारा चुने गए शाखा को डिजिटल बचत खाते खोलने के लिए होम ब्रांच के रूप में टैग किया जाएगा।
  • नामांकन सुविधा एसबीआई ऐप द्वारा योनो के भीतर उपलब्ध है और डिजिटल बचत खाते के लिए अनिवार्य है। नामांकन केवल एक नामांकित व्यक्ति के पक्ष में किया जा सकता है

इस खाते को खोलने के लिए योग्यता


18 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय निवासी इंस्टा सेविंग अकाउंट खोलने योग्य हैं।
  • ग्राहक के पास वैध आधार संख्या और वैध स्थायी खाता संख्या (पैन कार्ड) होना चाहिए। यदि आधार में प्रतिबिंबित ग्राहक का नाम पैन कार्ड से अलग है, तो आधार के अनुसार विवरण रिकॉर्ड पर लिया जाएगा।
  • ग्राहक के पास उसके नाम पर पंजीकृत एक वैध और सक्रिय स्थानीय मोबाइल नंबर होना चाहिए, जो उसके आधार में भी रजिस्टर हो, एक वैध और सक्रिय ईमेल आईडी होनी चाहिए।
  • किसी भी अन्य बैंक / वित्तीय संस्थान में कोई आधार ओटीपी आधारित सत्यापन खाता नहीं होना चाहिए।
  • किसी भी एसबीआई शाखा में जाकर ग्राहक को बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरा करना होगा और डिजिटल बचत बैंक खाते के लिए बैंक द्वारा निर्दिष्ट केवाईसी आवश्यकताओं सहित अन्य सभी आवश्यकताओं का पालन करना होगा।
  • किसी भी समय, ग्राहक के पास केवल एक एसबीआई डिजिटल बचत खाता हो सकता है।
  • एक मोबाइल फोन / डिवाइस से केवल एक डिजिटल बचत खाता खोला जा सकता है।

याद रहे की डिजिटल बचत खाते को सक्रिय करने के लिए आपको एक बार किसी भी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ब्रांच में जाना होगा या एसबीआईइनटच में जाना होगा जहां आपको बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरा करना होगा और साथ ही बैंक द्वारा निर्दिष्ट केवाईसी आवश्यकताओं सहित अन्य सभी आवश्यकताओं का पालन करना होगा। इसके बाद आपका खाता सक्रिय कर दिया जायेगा और आपको आपका अकाउंट नंबर, कस्टमर आईडी, आईएफएससी मिल जायेगा।
जबकि इंस्टा बचत खाते में खाता खोलते ही बिना किसी शाखा या एसबीआईइनटच में गए आपका खाता सक्रिय हो जाता है और आपको आपका अकाउंट नंबर, कस्टमर आईडी, और आईएफएससी भी मिल जाता है।

Post a Comment

0 Comments